राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में गंज चौक से लखोली कन्हारपुरी तक बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान कर लिया गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे के बाद अब मार्किंग का काम शुरू हो गया है, जिससे अतिक्रमण
.
मार्किंग के दौरान कई स्थानों पर नालियों पर अवैध कब्जे और निर्माण सामने आए हैं। कुछ क्षेत्रों में तो नालियां पूरी तरह से गायब हो गई हैं, उन पर प्लेटफॉर्म बनाकर दुकानें संचालित की जा रही हैं। गंज चौक से कन्हारपुरी तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
जिसे अब मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना के तहत स्वीकृति मिली है। इस परियोजना पर लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत आएगी। निगम की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है और अब मार्किंग का काम चल रहा है। इस योजना के तहत सड़क को दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ा किया जाएगा और लगभग डेढ़ मीटर का डिवाइडर भी बनाया जाएगा।
साथ ही नई नालियों का निर्माण भी होगा। नगर निगम के ईई दीपक खांडे ने बताया कि मार्किंग अंतिम चरण में है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और फिर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

<
