जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के दुर्गम अंचल पुंदाग में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित हुआ सांसद चिंतामणी महारा
.
शुभारंभ के अवसर पर 1 जनवरी 2026 को सांसद महोदय ने ग्रामीणों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने की अपील की गई। जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट का प्रयोग करने का आग्रह किया, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने आरटीओ और सीईओ जनपद को ग्राम सभाओं में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।



सड़क सुरक्षा पर रील बनाने की प्रतियोगिता आयोजित
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी की जान जाने का असर पूरे परिवार पर लंबे समय तक पड़ता है। इसके मद्देनजर, ‘रील बनाओ, इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बलरामपुर और रामानुजगंज जिले में आयोजित की जा रही है। इसमें सड़क सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता थीम जैसे- हेलमेट पहनना, सीटबेल्ट का इस्तेमाल, शराब पीकर वाहन चलाना नहीं, माल वाहन में अधिक लोग न बैठाना पर रील बनानी होगी।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को नकद इनाम और पुरस्कार दिए जाएंगे। बनाई गई रील्स का प्रदर्शन 14, 15 और 16 जनवरी 2026 को होने वाले तातापानी महोत्सव में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जाएगा।


यातायात जागरूकता पर एथलेटिक्स खेल आयोजित
कार्यक्रम के समापन से पूर्व रक्षित केंद्र बलरामपुर में यातायात जागरूकता थीम पर विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स खेल जैसे 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार जिला इकाई अंतर्गत समस्त अनुभाग मुख्यालयों में किया जाएगा। यातायात प्रभारी द्वारा पैम्फलेट वितरित कर आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
<
