जांजगीर-चांपा जिले में सड़क सुरक्षा माह का आगाज हुआ। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सी-मार्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी विजय कुमार पांडेय सहित पुलिस जवानों और आम नागरिकों ने रक्तदान किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और कलेक्टर जनमेजय महो
.
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर हर वर्ष सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। यह रथ जिले के गांवों, बाजारों और चौक-चौराहों पर जाकर सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी और उनसे बचने के उपाय बताएगा।



तेज़ रफ्तार और लापरवाही से बढ़ रही दुर्घटनाएं
एसपी विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम में बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में हाल के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे कई लोगों की जान गई है। मृतकों में खासकर युवा पीढ़ी अधिक है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना और तेज रफ्तार को बताया।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि जीवन सुरक्षित रहे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के गांवों में घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सड़क सुरक्षा मितान भी बनाए गए हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 37वें सड़क सुरक्षा माह में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। चंदेल ने सड़क किनारे बसे गांवों के मितानों से लगातार संपर्क बनाए रखने और दुर्घटना की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान भी किया। उन्होंने जिले में नए ड्राइविंग स्कूल और फिटनेस सेंटर की स्थापना की जानकारी भी दी।
<
