मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर दो महत्वपूर्ण पहल की गईं। रजत जयंती महोत्सव और सेवा पखवाड़ा के तहत समाज कल्याण विभाग ने विकासखंड स्तरीय पेंशन निराकरण शिविर लगाए, वहीं ग्रामीण युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण
.
ये शिविर मानपुर और अंबागढ़ चौकी विकासखंडों में आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य पात्र हितग्राहियों, विशेषकर वरिष्ठजनों और दिव्यांगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।

दिव्यांग और बुजुर्गों को घर पहुंच सेवा
इन शिविरों के माध्यम से वरिष्ठजनों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए। जो लोग शिविर में उपस्थित नहीं हो पाए, उन्हें घर जाकर सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक अभिनव पहल की है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बन रहे आवासों के निर्माण कार्यों में युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मोहला और मानपुर में राजमिस्त्री प्रशिक्षण शुरू
इस विशेष पहल के अंतर्गत कुल 200 युवाओं को 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विकासखंड मोहला और मानपुर को 100-100 प्रशिक्षुओं का लक्ष्य आवंटित किया गया है। प्रशिक्षण ग्राम पंचायत स्तर पर 25-25 के बैच बनाकर प्रदान किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

इस प्रशिक्षण से न केवल युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुले हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के कार्यों में भी तेजी आई है। राजमिस्त्री की कमी से जूझ रहे पीएम आवास के हितग्राहियों की चिंता भी दूर हुई है, जिससे उनके सपनों का घर जल्द पूरा हो सकेगा।
<
