Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेतरतीब सब्जी बाजार पर फूटा शहरवासियों का गुस्सा, उठी व्यवस्थित करने की मांग, जशपुर फोरम की बैठक मे बनी शहर के विकास की रणनीति
Breaking News

बेतरतीब सब्जी बाजार पर फूटा शहरवासियों का गुस्सा, उठी व्यवस्थित करने की मांग, जशपुर फोरम की बैठक मे बनी शहर के विकास की रणनीति

By AdminDecember 4, 2025Updated:December 4, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20251204 123529 scaled
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

*जशपुरनगर :* बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार मे आयोजित हुए जशपुर फोरम की बैठक मे अव्यवस्थित सब्जी बाजार को लेकर शहरवासियों ने व्यवस्थित करने की मांग रखी। शहर वासियों का कहना था कि बस स्टैंड से लेकर साप्ताहिक बाजार तक सड़क के दोनों और सब्जी विक्रेताओं के बैठ जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है और जाम से लोग परेशान हैँ। फोरम की यह बैठक जशपुर की विधायक रायमुनी भगत की अध्यक्षता  मे सम्पन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास के साथ नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर के एसडीएम वीएस मस्के, नगर पालिका के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय के साथ पार्षद,नगरवासी शामिल थे।

IMG 20251203 160514
जशपुर फोरम की बैठक मे शहरवासियों से चर्चा करतीं विधायक रायमुनी भगत और कलेक्टर रोहित व्यास।

कलेक्टर रोहित व्यास ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि शहरवासियों की अपेक्षा और जरूरत के अनुरूप शहर के विकास की रुपरेखा तैयार करने के लिए जशपुर फोरम की परिकल्पना की गईं है। इसी साल जनवरी मे फोरम की पहली बैठक आयोजित की गईं थी। उन्होंने पहले बैठक मे लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की जानकारी बैठक मे रखने का निर्देश सीएमओ उपाध्याय को दिया।
*निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश*
सीएमओ ने बताया कि जनबरी मे आयोजित फोरम की पहली बैठक मे शहर मे चौपाटी निर्माण, बाजार को व्यवस्थित करने, चौक चौराहों के संवारने, गमहरिया के जर्जर पुल का जीर्णोद्धार, बांकी टोली मे जल आपूर्ति मे सुधार,ऑटो स्टैंड को व्यवस्थित करना अतिक्रमण करने पर सहमति बनी थी। इन निर्णयों पर किये गए कार्यो की जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया की अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत सरकार ने 86 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 8 दिसंबर को टेंडर ओपन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लावा नदी मे प्रस्तावित योजना के तहत 102 किमी पाईप लाइन विस्तार,5 नए पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर की जल समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी। शहर के अटल आवास के पास आडोटोरीयम निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। कन्या स्कुल के पास  11 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य जारी है। कलेक्टर व्यास ने सीएमओ को परिसर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने और एक साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।सीएमओ ने बताया की चौपाटी, तालाब सफाई के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और बस स्टैंड के ड्राइंग डिजाइन के लिए आर्कीटेक्ट बुलाया गया है। कलेक्टर ने सभी प्रस्ताव को एक-एक कर स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजनें का निर्देश दिया।

IMG 20251203 160519
जशपुर फोरम की बैठक मे नगर की समस्या और विकास पर सुझाव रखते शहरवासी

*सीमा विस्तार की उठी मांग-*
बैठक मे नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार की मांग भी नगरवासियों द्वारा उठाई गईं।शहरी क्षेत्र मे विकास कार्यों के लिए हो रही जमीन की किल्ल्त और लम्बे समय से सीमा विस्तार ना होने का उल्लेख करते हुए मांग रखी गईं। सीमा विस्तार के लिए पुरनानगर, बाधरकोना, जुरगुम, बालाछापर, ग़महरिया, बाधरकोना और ग्राम पंचायत बाधरकोना को नगर पालिका मे शामिल करने का सुझाव दिया गया। कलेक्टर व्यास ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र होने के कारण ग्राम पंचायतो की सहमति अनिवार्य होंगी। इस पर संबंधित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने का निर्णय हुआ।
*एसआईआर कराने की अपील*
बैठक के आखिरी मे कलेक्टर रोहित व्यास ने नगरवासियों से मतदाता गहन पुनरनिरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम मतदाता सूची मे पुष्टि कराने और नगर पालिका मे टैक्स जमा करने की अपील की। जशपुर के स्वच्छता रैंकिंग मे सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर भी कलेक्टर ने जोर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

सूरजपुर में पोखरी से युवक का शव मिला:पत्थर बांधकर फेंकी गई थी लाश, हत्या की आशंका, DDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

June 18, 2026

धमतरी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन:पेट्रोल-डीजल, बिजली और खाद की महंगाई पर कलेक्ट्रेट का घेराव किया, नारेबाजी की

June 18, 2026

दुर्ग में रेलवे लाइन किनारे चला बुलडोजर:हाईकोर्ट के आदेश पर 4 दुकानें ढहीं; 33 को स्टे मिलने से कार्रवाई टली

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074577
Views Today : 37
Views Last 7 days : 5561
Views Last 30 days : 9801
Total views : 102607
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.