Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » RCB vs MI IPL 2026 Raipur
Breaking News

RCB vs MI IPL 2026 Raipur

By adminMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 2 161778321103 1778333755
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवा रायपुर में मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस।

रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। वहीं इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग

.

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम तक जाने का रूट मैप जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्किंग से स्टेडियम तक की दूरी डेढ़ 2 किलोमीटर है। बता दें कि स्टेडियम के गेट दोपहर साढ़े 3 बजे खुलेंगे। शाम साढ़े 7 बजे मैच शुरू होगा। मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए गए हैं। गेट पर QR कोड का एक्सेस मिलेगा, जिससे एंट्री की जा सकेगी।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

जसप्रीत बुमराह रनअप और फिटनेस को लेकर बातचीत करते दिखे।

जसप्रीत बुमराह रनअप और फिटनेस को लेकर बातचीत करते दिखे।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अलग-अलग नेट्स में प्रैक्टिस कराई गई।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अलग-अलग नेट्स में प्रैक्टिस कराई गई।

QR कोड के जरिए मैदान के अंदर मिलेगा एक्सेस

मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए गए हैं। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।

इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।

गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने को मिलेगी। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी।

वहीं 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

कोहली का शॉट देख फैंस ने हूटिंग की।

कोहली का शॉट देख फैंस ने हूटिंग की।

पुलिस ने जारी किया रूट मैप

इस मैच को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ अलग-अलग शहरों और जिलों से आने वाले हैं। इस दौरान जाम की स्थिति न बने और दर्शक समय पर स्टेडियम पहुंच सकें, इसके लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।

ebz79l 1778324870
2 1778324880

चार्ट से समझे स्टेडियम में कहां बैठना है-

image 2026 05 08t1222273831778223584 2 1778326753

स्टेडियम में ये सामान ले जाना बैन

स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं ले जाना बैन है। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, जानवर और प्रचार सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी।

सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त वालंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर- IPL मैच टिकट की इंस्टा पर ब्लैक मार्केटिंग: डेढ़ हजार ज्यादा मांग रहे ब्रोकर, भास्कर रिपोर्टर से कहा- एडवांस दो, ऑनलाइन टिकट भेजूंगा

ccc1778229673 1778324969

रायपुर में होने जा रहे IPL मैच की टिकट की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में अधिकांश टिकट सोल्ड आउट हो गई। जिसके बाद अब दलाल साढ़े 3 हजार की टिकट 4-5 हजार रुपए तक ब्लैक में बेच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Boyfriend Refuses Groom, Claims Bride

May 10, 2026

परमात्मा की मूल अनुभूति है, जो सभी धर्मों व मानवों में विद्यमान: गिरिजा देवी

May 10, 2026

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से ट्रॉली-बैग में भरकर MP ले जा रहे थे गांजा,1.76 लाख रुपए का माल जब्त

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069879
Views Today : 27
Views Last 7 days : 325
Views Last 30 days : 3376
Total views : 90933
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.