Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से ट्रॉली-बैग में भरकर MP ले जा रहे थे गांजा,1.76 लाख रुपए का माल जब्त
Breaking News

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से ट्रॉली-बैग में भरकर MP ले जा रहे थे गांजा,1.76 लाख रुपए का माल जब्त

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001528677 1778353024
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001528677 1778353024
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ओडिशा के तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। तीनों आरोपी ओडिशा से गांजा बैग और ट्रॉली में भरकर मध्यप्रदेश बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक महिला और दो युवक बैग लेकर बैठे हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है और वे किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना, साइबर सेल और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धांत गोंडा (28) निवासी डिमरीकाल, थाना खजुरीपाड़ा, जिला कंधमाल (ओडिशा), कश्यप साहनी (45) निवासी घोड़ापथरा (ओडिशा) और चंद्रिका साहनी (40) बताया। 1.76 लाख का गांजा और मोबाइल जब्त पुलिस ने जब उनके बैगों की तलाशी ली तो एक बैग से 6.382 किलोग्राम, ट्रॉली बैग से 8.084 किलोग्राम और तीसरे बैग से 3.304 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 1.76 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के पास से दो कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। MP के जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश के खुरई में बिक्री करने के लिए ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे। वहां से आगे जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे। पुलिस जांच में आरोपियों के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत स्टेशन के बाहर से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच:6 में 4 बार टागरेट चेस करने वाली टीम जीती; नमी के कारण गेंदबाजों को मिलेगी मदद

May 10, 2026

आज रायपुर में नहीं हुआ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन:पेमेंट नहीं मिलने से रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने किया काम बंद

May 10, 2026

Boyfriend Refuses Groom, Claims Bride

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069879
Views Today : 27
Views Last 7 days : 325
Views Last 30 days : 3376
Total views : 90933
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.