Uncategorized

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, देर रात सकुशल रिहाई

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डीएम टावर के पास ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। काले रंग की स्कार्पियो में पहुंचे तीन लोगों ने बातचीत के बहाने उन्हें नीचे बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।

घटना के बाद पत्नी ने खमतराई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की।

पुलिस की तत्परता के चलते देर रात व्यवसायी प्रतीक राय को सकुशल बरामद कर लिया गया। अपहरण की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपहरणकर्ताओं की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button