Uncategorized

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, देर रात सकुशल रिहाई

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डीएम टावर के पास ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। काले रंग की स्कार्पियो में पहुंचे तीन लोगों ने बातचीत के बहाने उन्हें नीचे बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।

घटना खमतराई थाना क्षेत्र के डीएम टावर के पास की है, जहां स्कार्पियो सवार तीन बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का अपहरण किया। बदमाशों ने पहले बातचीत का बहाना बनाकर उन्हें नीचे बुलाया और फिर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।

अपहरण की सूचना मिलने के बाद कारोबारी की पत्नी ने खमतराई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पत्नी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया और कारोबारी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और देर रात व्यवसायी प्रतीक राय को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस की तत्परता से ट्रांसपोर्ट कारोबारी की सकुशल रिहाई हो सकी। अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

फिलहाल पुलिस ने व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button