टॉप न्यूज़

प्याज के अंदर गांजा भरकर कैदी तक पहुंचाने का प्रयास:साबुन की टिकिया से नशीली टैबलेट मिली, सेंट्रल जेल में बाहरी दुकानों का समान बैन




केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के लिए परिजनों की ओर से अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों का खुलासा हुआ है। पिछले महीने मुलाकात के दौरान कुछ लोगों ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भीतर नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामग्री छिपाकर जेल में पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, जेल प्रशासन की सघन तलाशी और सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के कारण ऐसे सभी प्रयास विफल कर दिए गए। प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई। इन घटनाओं के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बंदियों के दैनिक उपयोग की कुछ चयनित सामग्रियां अब सीधे जेल कैंटीन के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी रूप से लागू की गई है। बिस्किट के पैकेट में छिपाकर ला रहे थे नशीली गोलियां जेल प्रशासन के मुताबिक, कुछ परिजन बंदियों से मुलाकात के दौरान सीलबंद बिस्किट के पैकेटों में छेड़छाड़ कर उनके भीतर नशीली टैबलेट रख देते थे। इसके बाद पैकेट को दोबारा इस तरह सील किया जाता था कि वह पूरी तरह फैक्ट्री पैक जैसा दिखाई दे। पहली नजर में ऐसे पैकेटों पर किसी तरह का संदेह नहीं होता था, लेकिन तलाशी के दौरान इनकी जांच में प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। प्लाज के अंदर गांजे की पुड़िया भरकर कर देते थे पैक जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोग प्लाज (खाद्य सामग्री) को भीतर से सावधानीपूर्वक खोलकर उसे खोखला कर देते थे। इसके अंदर गांजे की छोटी-छोटी पुड़ियां भरने के बाद उसकी ऊपर सतह को फिर से पुरानी तरह से पैक कर दिया करते थे। जिससे लगे ही न कि प्याल के साथ छेड़छाड़ हो रही हो। इस तरीके से प्रतिबंधित सामग्री जेल के भीतर पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। साबुन की टिकिया में भी छिपाई जा रही थी प्रतिबंधित सामग्री जेल प्रशासन ने बताया कि साबुन की टिकिया का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित सामग्री छिपाने के लिए किया जा रहा था। साबुन को भीतर से काटकर या खोखला कर उसमें नशीले पदार्थ अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री रखी जाती थी। बाद में उसे दोबारा इस तरह तैयार किया जाता था कि बाहरी रूप से उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ दिखाई न दे। लगातार केस सामने आने के बाद लिया फैसला लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए जेल प्रशासन ने एहतियातन बंदियों के दैनिक उपयोग की कुछ चयनित सामग्रियां अब जेल कैंटीन से ही उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। हालांकि, अन्य सभी स्वीकृत सामग्री पहले की तरह नियमानुसार बंदियों के परिजन उपलब्ध करा सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है। इसका उद्देश्य केवल प्रतिबंधित सामग्री के संभावित प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाना और जेल की सुरक्षा एवं अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। बाजार से कम कीमत पर मिलेगी सामग्री जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कैंटीन में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सामग्रियां गुणवत्तापूर्ण होंगी। साथ ही उनकी कीमतें सामान्य बाजार दरों से कम रखी गई हैं, ताकि बंदियों के परिजनों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।

्



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button