Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raw liquor was being made in Palari Gothan | पलारी गोठान में बन रही थी कच्ची शराब: 150 लीटर शराब, 60 बोरी महुआ जब्त; अज्ञात पर केस – baloda bazar News
Breaking News

Raw liquor was being made in Palari Gothan | पलारी गोठान में बन रही थी कच्ची शराब: 150 लीटर शराब, 60 बोरी महुआ जब्त; अज्ञात पर केस – baloda bazar News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2cdfce4c 5907 402c 9f26 bc5baddacebd 1760751883670
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार जिले में गौठान में कच्ची शराब बनाए जाने का मामला सामने आया है। 16 अक्टूबर को पुलिस ने छापेमारी कर 150 लीटर तैयार कच्ची शराब और 60 बोरी महुआ पास जब्त कर नष्ट किया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

.

ग्राम खैरी के एक सरकारी गोठान में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाया जा रहा था। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि पिछली सरकार में यहां खाद बनता था, लेकिन अब गोठान योजना बंद है इसलिए अवैध काम हो रहे।

d389c47f 70d1 4541 ab4b b4dfae9e9665 1760751883672

पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि से जानकारी ली

थाना प्रभारी हेमंत पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैरी के गोठान में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ गोठान का निरीक्षण किया। गोठान के एक कमरे से शराब बनाने की तेज गंध आ रही थी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था।

पुलिस ने ग्राम सरपंच प्रतिनिधि को बुलाया और चाबी मांगी। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि पिछली सरकार में यहां खाद बनता था, लेकिन अब गोठान योजना बंद है और कोई आता-जाता नहीं है। चाबी न मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे की तलाशी ली।

कमरे के अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। पुलिस को वहां गैस चूल्हा, शराब बनाने के बर्तन, 150 लीटर कच्ची शराब और 60 बोरी महुआ पास मिला। सभी सामग्री को बाहर निकालकर जब्त कर लिया गया।

2077ebeb 9bf1 49df a3ee c9794c87857f 1760751883670

बरामद सभी सामग्री नष्ट

थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि बरामद सभी सामग्री को नष्ट कर दिया गया है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पटेल ने यह भी बताया कि यह क्षेत्र जंगल के बीच में होने के कारण अवैध गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई से सफलता मिली है और ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

गोठान के बंद होने के कारण अवैध संचालन

ग्रामीणों का कहना है कि गोठान के बंद होने के कारण अनजान लोग यहां अवैध काम करने लगे थे। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073859
Views Today : 658
Views Last 7 days : 1546
Views Last 30 days : 6408
Total views : 97970
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.