नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड (CG Board Result) के नतीजों में इस बार बेटियों ने ‘क्लीन स्वीप’ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। टॉप-10 की अस्थायी सूची में शामिल कुल 85 विद्यार्थियों में से 59 बेटियां हैं, जो कुल संख्या का लगभग दो-तिहाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में परिणाम जारी करते हुए मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
12वीं बोर्ड: जिज्ञासू वर्मा बने प्रदेश के सरताज
12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षा में बलौदा बाजार के पल्लारी निवासी जिज्ञासू वर्मा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिज्ञासू ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मेरिट का गणित: 12वीं की टॉप-10 सूची में कुल 43 छात्र शामिल हैं, जिनमें 32 छात्राएं और केवल 11 छात्र हैं।
10वीं बोर्ड: तीन मेधावियों ने साझा किया पहला स्थान
10वीं (हाईस्कूल) के परिणामों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां तीन विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है।
- संध्या नायक (महासमुंद)
- परीरानी प्रधान (महासमुंद)
- अंशुल शर्मा (मुंगेली)
मेरिट का गणित: 10वीं की टॉप-10 सूची में कुल 42 नाम हैं, जिनमें 27 छात्राएं और 15 छात्र शामिल हैं।
पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन
इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है…
- 10वीं का परिणाम: 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
- 12वीं का परिणाम: 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।
डिजिटल एक्सेस: यहां देखें अपना रिजल्ट
विद्यार्थी अपना विस्तृत परिणाम और मार्कशीट माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
- वेबसाइट: cgbse.nic.in
- वैकल्पिक माध्यम: छात्र डिजिलॉकर के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।\
यह भी पढ़ें- CG Board Toppers List 2026: रिजल्ट में दिखा बेटियों का दम, 10वीं में संध्या-परीरानी और 12वीं में जिज्ञासु बनी टॉपर
<
