बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन की अनुमति न मिलने पर अरपांचल लोक मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज गेट के बाहर ही रावण दहन किया। अनुमति विवाद के चलते बुधवार को कार्यकर्ताओं ने गेट के सामने धरना प्रदर्शन भी किया था।
.
साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन की अनुमति को लेकर दो आयोजन समितियों के बीच प्रतिस्पर्धा थी, जिसने बाद में राजनीतिक रूप ले लिया। अरपांचल लोक मंच के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने धरना प्रदर्शन किया था।
मैदान में रावण दहन की अनुमति सिद्धांत भारती को मिली, जिन्हें बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का समर्थन प्राप्त बताया गया है।

रावण दहन को लेकर अरपांचल मंच का प्रदर्शन
सरकंडा टीआई नीलेश पांडेय ने बताया कि अरपांचल लोक मंच के कार्यकर्ताओं को मैदान में रावण दहन की अनुमति नहीं मिली थी, जिस पर वे विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दुर्गा पंडाल के सामने रावण दहन किया और वापस लौट गए। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अरपांचल लोक मंच के अध्यक्ष मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि अगले साल भी उन्हें रावण दहन की अनुमति नहीं मिली, तो वे ‘अग्नि स्नान’ करेंगे।




<
