Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान ईडी के डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की
Breaking News

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान ईडी के डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 04 2026 scuffle with ed deputy director
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अभनपुर थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान ईडी की टीम के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 12:27:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 12:29:09 PM (IST)

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान ईडी के डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की
गोपाल गांधी के यहां नोटिस चस्पा करते ईडी के अधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. गेट पर रोककर अभद्र व्यवहार किया
  2. आठ ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
  3. भूपेंद्र चंद्राकर के घर चली लंबी पूछताछ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

ईडी की कार्रवाई के दौरान सत्यनारायण गांधी और जय प्रकाश गांधी ने अधिकारियों को गेट पर रोककर अभद्र व्यवहार किया।

आरोपितों ने ईडी के डिप्टी डायरेक्टर को धक्का दे दिया

जब टीम गोपाल गांधी के घर दबिश देने पहुंची, तब दोनों आरोपितों ने ईडी के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह को धक्का दे दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ईडी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईडी ने आठ ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की

ईडी ने सोमवार को रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरूद में आठ ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान लगभग 66.9 लाख रुपये और करीब 37 किलो चांदी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, मोबाइल, लैपटाप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। इन साक्ष्यों की फारेंसिक जांच की जा रही है।

जब ईडी की टीम जांच के लिए पहुंची, तो आरोपितों के स्वजन ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। अधिकारियों को स्थिति संभालने के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने एक जमीन का दो बार लिया मुआवजा

भूपेंद्र चंद्राकर के घर चली लंबी पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के कुरूद स्थित निवास पर सुबह पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच भूमि अधिग्रहण से जुड़े लेनदेन और मुआवजा रिकार्ड की पड़ताल कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर की बेटियों ने टॉप-10 में गाड़े झंडे, 10वीं की मेरिट लिस्ट में जिले के 5 छात्र शामिल

April 30, 2026

जेंडर-बैलेंस्ड काउंसलिंग से बचाए जा रहे टूटते परिवार

April 30, 2026

आधार अनिवार्य होते ही सरकारी स्कूलों में घट गए 10 लाख विद्यार्थी, किताब छपाई में 62 करोड़ के अतिरिक्त खर्च पर उठे सवाल

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069192
Views Today : 3
Views Last 7 days : 857
Views Last 30 days : 3962
Total views : 90191
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.