10वीं कक्षा की टॉप-10 सूची में जिले से पांच छात्रों को स्थान मिला है, जबकि 12वीं कक्षा में एक भी विद्यार्थी इसमें शामिल नहीं हो सका। …और पढ़ें

HighLights
- बिलासपुर में 10वीं के नतीजों में बेटियों का दबदबा
- टॉप-10 सूची में जिले की 5 छात्राओं ने बनाई जगह
- प्रयास और आत्मानंद स्कूलों की छात्राओं का कमाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं कक्षा की टॉप-10 सूची में जिले से पांच छात्रों को स्थान मिला है, जबकि 12वीं कक्षा में एक भी विद्यार्थी इसमें शामिल नहीं हो सका। जिले का परिणाम पिछले साल की तुलना में निराशाजनक रहा है।
10वीं की मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा
10वीं की टॉप-10 सूची में नवीन कन्या आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं, लीना साहू और मौसमी पटेल ने 98%-98% अंक हासिल कर सातवां स्थान हासिल किया है। प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर से विभा पैकरा ने 97.83 अंक के साथ आठवां स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी महाविद्यालय सीपत की छात्रा माही कश्यप ने 97.67 अंकों के साथ नवम स्थान हासिल किया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा की छात्रा नैंसी ठाकुर ने 97.50 अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल किया है। यानी टॉप-10 सूची में बेटियों ने बाजी मारी है।
<
