Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rare ‘Steppe Gull’ spotted in Khairagarh, Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में दिखा दुर्लभ ‘स्टेपे गल’: हजारों किलोमीटर सफर करने की क्षमता; प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना रूसे जलाशय – Khairagarh News
Breaking News

Rare ‘Steppe Gull’ spotted in Khairagarh, Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में दिखा दुर्लभ ‘स्टेपे गल’: हजारों किलोमीटर सफर करने की क्षमता; प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना रूसे जलाशय – Khairagarh News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0c5b90eb f6fa 4a98 b082 97d560feb266 1765866747642
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खैरागढ़ स्थित रूसे जलाशय में 5 साल बाद दुर्लभ प्रवासी पक्षी स्टेपे गल (Steppe Gull) की मौजूदगी दर्ज की गई है। मैकाल पर्वत श्रृंखला से घिरे खैरागढ़ के जंगलों में इसकी तस्वीर पक्षी विज्ञानी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड की।

.

पर्यावरणविदों का मानना है कि स्टेपे गल की उपस्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि रूसे जलाशय अब केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रवासी और संभावित रूप से संकटग्रस्त पक्षियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन रहा है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र में अवैध शिकार, अतिक्रमण और अनियंत्रित मानवीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखा गया, तो यह पक्षियों के लिए खतरा बन सकता है।

खैरागढ़ के जंगलों में दिखा दुर्लभ पक्षी।

खैरागढ़ के जंगलों में दिखा दुर्लभ पक्षी।

छत्तीसगढ़ के उपलब्धि मान रहे विशेषज्ञ

विशेषज्ञों द्वारा पहचान की पुष्टि के बाद इसे छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय उपलब्धि माना जा रहा है।

रूसे जलाशय अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां हर साल कॉमन क्रेन जैसे दुर्लभ पक्षियों की नियमित उपस्थिति दर्ज होती है।

खैरागढ़ को पक्षी विज्ञान के मानचित्र में मिला स्थान

इसके अलावा जल पक्षियों और प्रवासी पक्षियों की कई अन्य प्रजातियां भी यहां देखी जाती रही हैं, जो खैरागढ़ को पक्षी विज्ञान के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाती हैं।

विशेषज्ञों ने संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए यहां बर्ड टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि इससे न केवल जैव विविधता के संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।

पक्षी विज्ञानी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड की स्टेपे गल की तस्वीर।

पक्षी विज्ञानी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड की स्टेपे गल की तस्वीर।

स्टेपे गल को संवेदनशील प्रवासी पक्षी माना जाता है।

स्टेपे गल को संवेदनशील प्रवासी पक्षी माना जाता है।

हजारों किलोमीटर की उड़ान भर सकता है स्टेपे गल

स्टेपे गल मूल रूप से पूर्वी यूरोप, दक्षिणी रूस और मध्य एशिया की स्टेपी क्षेत्रों में प्रजनन करता है। सर्दियों के मौसम में यह हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया तक पहुंचता है।

भारत में इसकी उपस्थिति अत्यंत दुर्लभ मानी जाती है और वह भी अधिकतर समुद्री तटों तक सीमित रहती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ जैसे आंतरिक वन क्षेत्र के रूसे जलाशय में इसका दिखना वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

संवेदनशील प्रवासी पक्षी

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रवासी गल का आंतरिक भू-भाग के जलाशय में ठहरना इस बात का संकेत होता है कि वहां जल गुणवत्ता, भोजन उपलब्धता और प्राकृतिक शांति का संतुलन बना हुआ है। यही कारण है कि स्टेपे गल जैसे संवेदनशील प्रवासी पक्षी इस क्षेत्र को अस्थायी आश्रय के रूप में चुन रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

June 16, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, एंट्री से पहले थमी रफ्तार:5 दिन तेज बारिश के आसार, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074314
Views Today : 772
Views Last 7 days : 5303
Views Last 30 days : 9629
Total views : 101829
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.