![]()
बलरामपुर जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के अनुसार, ग्राम सरना निवासी 24 वर्षीय कुमार मंगलम उर्फ करण कुशवाहा के खिलाफ एक युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी साल 2019 से उसे शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी कुमार मंगलम उर्फ करण कुशवाहा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
<
