![]()
मध्देशिया वैश्य महासभा छत्तीसगढ़ प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए 30 नवंबर को अंबिकापुर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया हुई। संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन बिना किसी विरोध के हुआ, जो समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
.
चुनाव प्रक्रिया का संचालन छत्तीसगढ़ प्रभारी शशि भूषण गुप्ता की अगुवाई में किया गया। उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय सदस्य नंद किशोर गुप्ता उपस्थित रहे। ओपी गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी का दायित्व निभाया, जबकि कृष्ण कुमार गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पर्यवेक्षण की भूमिका निभाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्त, राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता और एडवोकेट प्रदीप के निर्देशन में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से पूरी की गई। इसमें नई प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रांतीय अध्यक्ष अंबिकापुर के रमेश कुमार गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री सूरजपुर जिले के सुरेश गुप्ता और प्रांतीय कोषाध्यक्ष रायगढ़ के प्रमोद प्रसाद गुप्ता को चुना गया। नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समाज के बीच आपसी सहमति को सर्वोपरि रखते हुए सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए।
कार्यक्रम में 9 जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें पूर्व प्रांतीय महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता, रामधारी गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सरगुजा जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बलरामपुर-सूरजपुर जिला अध्यक्ष हलदर गुप्ता, कोरिया जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष तुलसी गुप्ता उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष हरेराम प्रसाद गुप्ता ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने सराहा और उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, उत्थान और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देगी।
<
