छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज की डॉ. स्मिता पूर्वे को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सीतामढ़ी जिले की परिहार (25) विधानसभा सीट से अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। डॉ. स्मिता पूर्वे रामानुजगंज शहर के वार्ड नंबर 8 के रहने वाले व्
.
डॉ. स्मिता पूर्वे की शादी बिहार के वरिष्ठ राजनेता, पूर्व मंत्री और बिहार विधान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे के बेटे से हुआ है। परिहार विधानसभा क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है, जहां से डॉ. रामचंद्र पूर्वे पहले भी जनप्रतिनिधि रह चुके हैं।
ऐसे में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने डॉ. स्मिता पूर्वे की जनसक्रियता, सामाजिक जुड़ाव और संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए उन्हें परिहार सीट से प्रत्याशी बनाया है। स्मिता पूर्वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं।

समर्थकों में उत्साह का माहौल
टिकट की घोषणा के बाद परिहार और सीतामढ़ी क्षेत्र में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में भी स्थानीय लोगों ने अपनी बेटी के बिहार विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने पर गर्व व्यक्त किया है।
रामानुजगंज में की गई आतिशबाजी
स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉ. स्मिता पूर्वे के विधायक बनने से छत्तीसगढ़ का नाम भी गौरवान्वित होगा। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद रामानुजगंज में आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। उनके माता-पिता, तारा गुप्ता और अमीरचंद गुप्ता ने अपनी बेटी की जीत के प्रति विश्वास व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।
<
