![]()
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के विजयनगर सर्किल के चुमरा बिट स्थित कंपार्टमेंट नंबर पी-3461 में तेजी से हो रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने इस संबंध में रेंजर को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें दोषियों के खिल
.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के जमीनी कर्मचारियों के लापरवाही से वन भूमि में सड़क का निर्माण कर दिया गया। आरोप है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लांटेशन को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।
विशेष रूप से बांस के पौधों को उखाड़कर ट्रैक्टर से जुताई की गई है, जिससे वन विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण कार्य को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने कुछ वन कर्मचारियों पर मिलीभगत कर कब्जाधारियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।
भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी डीएफओ को ज्ञापन सौंपा गया था। शिकायत के मुताबिक, कंपार्टमेंट नंबर पी-3461 में लगभग 32 लोगों ने अतिक्रमण किया था, जिनमें से कुछ ने मकान भी बना लिए थे।
हाल ही में 24 मई को वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए केवल 8 अतिक्रमणकारियों के मकान हटाए, जबकि खेती-बाड़ी और अन्य निर्माण जैसे शेष अतिक्रमण को यथावत छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस भेदभावपूर्ण कार्रवाई से अन्य लोगों को भी अतिक्रमण के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है और विवाद बढ़ रहा है।
निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कब्जे की मंशा से प्लांटेशन की सुरक्षा के लिए लगाए गए बारबेड वायर और सीमेंट पोल को भी उखाड़ दिया गया है।
इस संबंध में वनपाल मतीन अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया है।
हालांकि, वन भूमि पर अब भी धान की फसल लगी हुई है, जिसे हटाने के लिए एसडीओ की अनुमति ली जा रही है। अनुमति मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
<
