Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raman Agarwal appointed as the state co-convener of the BJP’s trade cell. | रमन अग्रवाल बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक: वर्तमान में रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष की संभाल रहे जिम्मेदारी – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Raman Agarwal appointed as the state co-convener of the BJP’s trade cell. | रमन अग्रवाल बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक: वर्तमान में रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष की संभाल रहे जिम्मेदारी – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
edca8d8a f739 4eab 9da2 f9637c2a189f 1764737380714
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



edca8d8a f739 4eab 9da2 f9637c2a189f 1764737380714

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं उत्साह देखा जा रहा है।

.

रमन अग्रवाल पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में की थी।

उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलग-अलग पदों पर रहने के बाद, मात्र 22 वर्ष की आयु में उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में अपना प्रभाव बनाए रखा।

राजनीतिक करियर और अनुभव

2004 में वे सरगुजा जिले से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने दो बार नगर पंचायत रामानुजगंज के अध्यक्ष का पद संभाला और वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इन विभिन्न निर्वाचित पदों पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ भाजपा संगठन की मजबूती और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नवीन जिम्मेदारी और आभार

प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने से पहले, रमन अग्रवाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में सरगुजा संभाग प्रभारी और जशपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

व्यापारी हित और संगठन मजबूती

उन्होंने यह भी बताया कि वे प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। रमन अग्रवाल की इस नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073953
Views Today : 603
Views Last 7 days : 2176
Views Last 30 days : 6841
Total views : 98640
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.