Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rajyotsav 2025… PMO office set up at the fair site | राज्योत्सव 2025…मेला स्थल में बना PMO कार्यालय: प्रधानमंत्री मोदी यही लंच करेंगे; 1 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान, भीड़ जुटाएंगे भाजपा नेता – Chhattisgarh News
Breaking News

Rajyotsav 2025… PMO office set up at the fair site | राज्योत्सव 2025…मेला स्थल में बना PMO कार्यालय: प्रधानमंत्री मोदी यही लंच करेंगे; 1 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान, भीड़ जुटाएंगे भाजपा नेता – Chhattisgarh News

By adminOctober 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 51761406658 1761577705
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने जा रहे राज्योत्सव 2025 को इस बार बेहद भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे।

.

कार्यक्रम स्थल पर इस बार अस्थायी पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) भी बनाया गया है, जहां से पीएम विजिट की मॉनिटरिंग की जाएगी। पीएम इसी अस्थाई कार्यालय में लंच भी लेंगे। बताया जा रहा है कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। इसकी जिम्मेदारी भाजपा नेताओं को दी गई है।

राज्योत्सव की तैयारी को लेकर सीएम साय ने मेला स्थल का निरीक्षण किया था।

राज्योत्सव की तैयारी को लेकर सीएम साय ने मेला स्थल का निरीक्षण किया था।

राज्योत्सव स्थल में निर्माण की ड्राइंग डिजाइन देखते हुए डिप्टी सीएम साव।

राज्योत्सव स्थल में निर्माण की ड्राइंग डिजाइन देखते हुए डिप्टी सीएम साव।

PM साढ़े तीन लाख परिवारों को देंगे घर की चाबी

इस बार राज्योत्सव में पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साढ़े तीन लाख परिवारों को घर की चाबी सौंपेंगे। साथ ही करीब 1250 करोड़ रुपए हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। बस्तर, सरगुजा और अन्य जिलों के 5 से 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मंच से खुद चाबी प्रदान करेंगे।

राज्य स्थापना दिवस समारोह को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और वन मंत्री केदार कश्यप को दी गई है।

वहीं पार्टी संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सिंह सवन्नी को कार्यकर्ताओं की व्यापक उपस्थिति सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। अनुमान है कि इस आयोजन में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

पढ़े पीएम का मिनट टू मिनट शेड्यूल

image 2025 10 27t203811120 1761577619

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सख्त

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एडीजी दीपांशु काबरा को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ 5 से अधिक आईजी, 12 डीआईजी, और करीब 2000 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। 29 अक्टूबर से फोर्स नवा रायपुर में तैनाती शुरू करेगी।

1 नवंबर से भारी वाहनों की नो एंट्री

1 नवंबर को भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री रहेगी। आम लोगों के मार्ग भी बदले जाएंगे। प्रधानमंत्री का रूट एयरपोर्ट से सेक्टर-24, फिर सत्य साईं अस्पताल, विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम तक रहेगा। एयरपोर्ट का मुख्य द्वार बंद रहेगा और यात्रियों को पुराने टर्मिनल से आवाजाही करनी होगी।

16 पार्किंग स्थल बनाए गए

भीड़ और जाम से बचने के लिए प्रशासन ने 16 पार्किंग स्थल बनाए हैं, जो मेला स्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर होंगे। यहां 10 हजार बाइक, 5 हजार बसें और 3 हजार कारें पार्क की जा सकेंगी।

पार्किंग से लोगों को लाने-ले जाने 100 ई-रिक्शे लगेंगे

राज्योत्सव समारोह में आने वाले लोग कहीं भी ट्रैफिक जाम न फंसे और आने-जाने वालों को कोई दिक्कत न हो। इसलिए नवा रायपुर में 16 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

ये सभी पार्किंग मेला स्थल से एक से सवा किमी दूरी पर हैं। पार्किंग से मेला स्थल पहुंचने के लिए लोगों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसलिए वहां हर दिन 100 ई-रिक्शों के साथ ही बसें भी तैनात की जाएंगी। लोग इन पर निशुल्क यात्रा कर मेला स्थल में पहुंच सकेंगे।

30 स्टॉलों में सरकारी योजनाओं की झलक

राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की अलग-अलग योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाने के लिए 30 आकर्षक स्टॉलों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

इनमें सभी प्रमुख विभागों की योजनाएं प्रदर्शित होंगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संबंधित विभागीय मंत्रियों के बड़े कटआउट्स भी लगाए जाएंगे।

सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी व व्यवसायिक संस्थानों के स्टॉल भी आम जनता के लिए जानकारी का केंद्र बनेंगे, जहां लोग राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकेंगे।

नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में लगातार पांच दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में लगातार पांच दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

शिल्पग्राम में झलकेगी लोकसंस्कृति की पहचान

राज्योत्सव मेला ग्राउंड के दूसरे हिस्से में शिल्पग्राम और प्रदर्शनी क्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है। यहां प्रदेश के कई जिलों से आए शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री भी कर सकेंगे।

शिल्पग्राम में प्रवेश से लेकर निकास तक आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक देखने मिलेगी। नवा रायपुर की दिशा से आने वाले दर्शक पहले गेट से सीधे शिल्पग्राम में प्रवेश कर पाएंगे।

फन पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र

राज्योत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ फन पार्क और मीनाबाजार दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगे। फन पार्क में मनोरंजक गेम जोन बनाए गए हैं, जबकि मीनाबाजार में पारंपरिक झूले और खेलों का आनंद लिया जा सकेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए इनके समीप फूड कोर्ट तैयार किया गया है, जहां लोग स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा पार्षद पर बोरिंग के लिए रिश्वत मांगने का आरोप:जनदर्शन में शिकायत, पार्षद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया; वीडियो वायरल

May 6, 2026

सिंहदेव बोले-ममता को छोड़नी होगी सीएम की कुर्सी:कहा-संवैधानिक व्यवस्था ऐसी नहीं है, पूर्ण बहुमत में बनेगी नई सरकार

May 6, 2026

5 करोड़ की नहर में पहली बारिश में दरारें:रामानुजगंज क्षेत्र में ग्रामीणों की आशंका सही साबित, गुणवत्ता पर उठे सवाल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069685
Views Today : 38
Views Last 7 days : 592
Views Last 30 days : 3831
Total views : 90729
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.