![]()
घटना के 24 घंटे बाद गंज थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज किया है।
राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका चौक में गुरुवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यापारी की बाइक लूट ली। व्यापारी राजस्थान का रहने वाला है। वह आईस्क्रीम सप्लाई का काम करता है और वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। घटना के 24 घंटे बाद गंज था
.
राजस्थान के राजसमंद जिले के निवासी देवी लाल तेली ने बताया कि वह करीब पांच साल से रायपुर में रहकर आईस्क्रीम सप्लाई का काम करता है। 11 दिसंबर की शाम वह अपने परिचित की बाइक से साथी आनंद कटरे के साथ रामनगर में खोवा छोड़कर वापस लौट रहा था। शाम करीब 7.30 बजे जब वे गुढ़ियारी ओवरब्रिज से होकर तेलघानी नाका चौक पहुंचे, तभी सामने से वाहन आने पर उन्होंने बाइक रोकी।
रिक्शा सवार तीन युवकों ने दी धमकी, छीनी बाइक
उसी वक्त रेलवे स्टेशन की ओर से मोटरसाइकिल रिक्शा में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। रिक्शा चालक ने पीड़ित की मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और अपने साथी से गमछे में लिपटा चाकू मंगाकर दोनों को धमकाने लगा। डर के मारे पीड़ित और उसका साथी थोड़ी दूर हट गए, तभी पीछे बैठे एक युवक ने पीड़ित की बाइक लेकर भाग गया, जबकि बाकी दो आरोपी मोटरसाइकिल रिक्शा से फरार हो गए।
वारदात के 24 घंटे बाद FIR दर्ज
पीड़ित ने मोटरसाइकिल रिक्शा का नंबर CG04MZ8627 देखा और घटना की जानकारी अपने मालिक सुरेश भाटी व मिश्रीलाल पालीवाल को दी। वाहन की तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला, तो उसने 12 दिसंबर को गंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और धमकी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित ने बताया कि वह तीनों आरोपियों को देखकर पहचान सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
<
