Raipur Titos Club Party | Shiv Sena Chief Sword Cake Cutting Video

रायपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार का तलवार से केक काटने का वीडियो वायलर हो रहा है। घटना रायपुर के टिटोस क्लब की है। धनंजय परिहार टिटोस क्लब के मालिक भी हैं। आरोप है कि इसी क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी चलती रही और शराब परोसी जा रही थी।
मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं। तेज म्यूजिक के बीच पार्टी चल रही है। इसी दौरान शिवसेना प्रमुख केक लेकर पहुंचते हैं और तलवार से केक काटते हैं। आसपास मौजूद लोग जश्न मनाते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
वहीं, वायरल वीडियो को लेकर शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्होंने तलवार से केक काटा था। उनका कहना है कि केक काटने का उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं था।
देखिए पहले ये तस्वीरें-

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा।

आरोप है कि क्लब में रात 12 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थी।

लोग जश्न मनाते और वीडियो बनाते नजर आए।
6 महीने पुराना वीडियो अब वायरल
बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार का जन्मदिन था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिटोस क्लब में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने तलवार से केक काटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रात 12 बजे के बाद भी चलती रही पार्टी
वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात के बाद भी क्लब में युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शराब परोसे जाने की बात भी कही जा रही है। इधर, लोगों का कहना है कि शहर में बार और क्लबों के संचालन के लिए तय नियम हैं, जिनका सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।

ADCP बोले- करवाएंगे जांच
वायरल वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने ADCP पश्चिम राहुल देव शर्मा से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर क्लब संचालक सहित वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार। (फाइल फोटो)
धनंजय परिहार ने दी सफाई
छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार ने दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा कि वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुराना है और उनके जन्मदिन का है। उन्होंने बताया कि दोस्तों के कहने पर उन्होंने तलवार से केक काटा था। इसका उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं था।
देर रात शराब परोसे जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि क्लब में रात 12 बजे तक शराब परोसने का समय निर्धारित है। ग्राहकों को बाहर निकलने में कुछ समय लग जाता है, लेकिन रात 12 बजे के बाद ग्राहकों को शराब नहीं दी जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ब्लैकमेल करने के लिए लगातार पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।
…………………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर में कांग्रेस नेता ने बीच सड़क काटा केक…जन्मदिन मनाया,VIDEO: 20 मिनट तक आतिशबाजी, लोग होते रहे परेशान; SSP ने जिलाध्यक्ष समेत 10 को पकड़ा

सुंदर नगर चौक में बीच सड़क केक काटकर कांग्रेस नेता ने बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान कई गाड़ियों की लाइन लग गई।
रायपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बीच सड़क केक काटकर जन्मदिन मनाया। नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के समर्थकों ने रविवार रात करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी की और फिर हंगामे के बीच केक भी काटा। इस बीच लोग परेशान होते रहे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…





