रायपुर52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी रायपुर के सड्डू सेक्टर-7 स्थित LIG-11 में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान योगेंद्र पाठक के रूप में हुई है, जो घर में अकेले रहते थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में टहलने के दौरान घर से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कमरे में बेड पर योगेंद्र पाठक का शव पड़ा मिला।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही है, लेकिन मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार सड्डू के ही सेक्टर-3 में रहता है, जबकि वे अकेले इस मकान में रह रहे थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत लू या अत्यधिक गर्मी के कारण हुई हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

<
