रायपुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात पार कर दिए। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में घुसे। चोर दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के चलते इसकी जानकारी कारोबारी को नहीं हुई। सोमवार सुबह शॉप खोलने पर चोरी का पता चला।

खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच
सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिससे चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
खबर अपडेट हो रही है…
………………………
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर के ज्वेलरी-शॉप में महिला ने 2.5-लाख के हार चुराए,VIDEO:धनतेरस के दिन स्टाफ को बातों में उलझाया; सफाई से ज्वेलरी उठाकर पास रख ली

चोरी की घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
रायपुर से लगे आरंग के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदी करने आई महिला ने सोने के 2 हार चुरा लिए। पूरी घटना शॉप में लगे कैमरे में कैद हो गई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

<
