Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में थाने के सामने चले लात-घूंसे,VIDEO:पुलिस लाइन में उर्स के दौरान हुई मारपीट, पुलिस बोली-बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद, नहीं की शिकायत
Breaking News

बिलासपुर में थाने के सामने चले लात-घूंसे,VIDEO:पुलिस लाइन में उर्स के दौरान हुई मारपीट, पुलिस बोली-बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद, नहीं की शिकायत

By adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 60 1778491424
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 60 1778491424
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन में उर्स के दौरान थाने के सामने जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। युवकों ने दूसरे गुट के लड़कों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक लात-घूंसे चलाते दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि संदल के दौरान बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों ने शिकायत नहीं की है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित मजार में उर्स का आयोजन चल रहा है। इसके चलते अलग-अलग जगहों से मुस्लिम समुदाय के लोग संदल चादर चढ़ाने के लिए डीजे और ढोल-ताशे लेकर पहुंचते हैं। शनिवार की रात बाइक टकराने को लेकर संदल चढ़ाने निकले एक पक्ष के साथ बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। युवकों को थाने लेकर आई थी पुलिस, नहीं दर्ज कराई एफआईआर टीआई साहू ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान मारपीट से घायल युवक के साथ ही दूसरे पक्ष के युवकों को भी थाने लेकर आई थी। लेकिन, दोनों पक्षों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया। बताया गया कि उनको कोई कार्रवाई नहीं चाहिए। इसके चलते पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। लाठी-डंडा और चाकू लेकर दौड़ाने का वीडियो आया सामने
युवकों की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश युवक कानून व्यवस्था को ताक में रखकर जमकर लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक लाठी-डंडा और चाकू लेकर युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करते भी दिख रहे हैं। जिसके चलते अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहा है। कहा जा रहा है कि थाने के सामने जिस तरह से खुलेआम लाठी-डंडा और चाकू लहराई जा रही है, इससे अपराधियों का हौसला बढ़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद दो युवक गिरफ्तार सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि उर्स त्योहार के दौरान तारबाहर के घोड़ादाना स्कूल के पास से संदल और चादर चढ़ाने के लिए एक टोली निकली थी। सिविल लाइन थाने के सामने डांस करते समय पैर टकराने की बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान हर्ष खांण्डे चाकू लहराकर लोगों को डराने लगा। पुलिस के पहुंचते ही वह वहां से भाग गया। बाद में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह उर्स त्योहार में संदल की दूसरी टोली तालापारा सिविल लाइन से निकली थी। मगरपारा चौक के पास अब्दुल अजीम खान हाथ में चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चाकू और चापड़ बरामद किए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तैयारी:छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति लागू, खाद्य-नागरिक आपूर्ति विभाग नोडल

May 11, 2026

‘मेरो रुख, मेरो संतति’:सिक्किम में बच्चे के जन्म पर परिवार को 108 पेड़ लगाना अनिवार्य, सरकार देती है जमीन और पौधे

May 11, 2026

‘मेरो रुख, मेरो संतति’:सिक्किम में बच्चे के जन्म पर परिवार को 108 पेड़ लगाना अनिवार्य, सरकार देती है जमीन और पौधे

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069986
Views Today : 105
Views Last 7 days : 428
Views Last 30 days : 3380
Total views : 91067
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.