टॉप न्यूज़

Raipur CGVYAPAM Anurekh Recruitment Exam


छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGVYAPAM) की ओर से अनुरेख (सिविल) भर्ती परीक्षा रविवार को रायपुर जिले के 27 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

.

परीक्षा में कुल 8,821 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 3,252 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 5,569 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

यानी इस परीक्षा में करीब 36.9% उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 63.1% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई।

परीक्षा से पहले गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय से किया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर परीक्षा के लिए पहले ही प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को नोडल अधिकारी और रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था।

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button