![]()
चक्रवात मोंथा खत्म होने के बाद प्रदेश में अब बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बारिश को छोड़कर राज्य में मौसम शुष्क होने लगा है। अगले 48 घंटों के दौरान शुष्क हवा के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में हल्की व
.
शनिवार को मौसम सामान्य रहा। आसमान में सिर्फ हल्के बादल रहे। कहीं-कहीं पर एक-दो जगह हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। राज्योत्सव मना रही राजधानी समेत प्रदेश में बारिश से कार्यक्रमों में कहीं पर भी बाधा जैसी स्थिति नहीं रही। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब समुद्र से आने वाली नम हवा का प्रभाव खत्म होने लगा है।
उत्तर-पूर्व से आने वाली शुष्क हवा के कारण मौसम शुष्क होने लगा है। ठंडी हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री रहा। यह नार्मल से 3 ज्यादा है। बिलासपुर में 23.7 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 4.3 अधिक रहा।
इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। सभी सामान्य से अधिक है। इसमें अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताहभर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं। प्रदेश में कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया।
<
