ऑफिस के बाहर खड़ी पल्सर बाइक में अचानक लगी आग
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक खड़ी पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। ऐसे में कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि तेज गर्मी की वजह से बाइक में आग लगी हो। मामला कोतवाली थाना क
.
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर क्षेत्र के ग्राम बड़े हरदी में रहने वाला पुष्पक सोनवानी पिछले करीब 3 सालों से श्रीराम फायनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करते आ रहा है।
मंगलवार की सुबह वह किसी काम से अपनी बाइक पल्सर 150 में सवार होकर खरसिया गया था। वहां अपना काम निपटाने के बाद दोपहर तकरीबन 3 बजे वापस रायगढ़ लौटा और अपनी बाइक को ढिमरापुर रोड स्थित अपने ऑफ़िस के सामने खड़ी कर अंदर चले गया।
तभी कुछ देर में उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटो ने बाइक को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया।

युवक खरसिया लौटकर आया और बाइक को खड़ी किया था, तभी अचानक आग लगी
आग को बुझाने का प्रयास किया गया इस दौरान इसकी जानकारी पुष्पक सोनवानी को लगी और कुछ लोगो ने आग को बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
आग की लपटो को देख दोनों ओर से आने-जाने वाले लोग भी यहां रूक गए। इससे कुछ देर के लिए इस रोड पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।
आग लगने का स्पष्ट कारण तो नहीं आ सका है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि तेज गर्मी की वजह से बाइक पर आग लगी है।
<
