टॉप न्यूज़

युवक का अपहरण कर पीटा, इलाज के दौरान मौत:सूजरपुर परिचित के घर से उठाया, हत्या का मामला दर्ज




सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि युवक को उसके परिचित के घर से जबरन उठाकर बेरहमी से पीटा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक हरिनंदन गोंदा गांव में अपनी एक परिचित महिला के घर गया था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे। उनका हरिनंदन से विवाद हुआ और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गए। जब परिजन और ग्रामीण आरोपियों के पीछे पहुंचे, तो आरोपी हरिनंदन को केवरा गांव में गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान हुई मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हरिनंदन की मौत हो गई। इसके बाद महिला की शिकायत पर प्रतापपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश पुलिस के मुताबिक, मामले में दो नामजद आरोपी सामने आए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हर पहलू से जांच जारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button