Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raigarh Board Exam Results 2026
Breaking News

Raigarh Board Exam Results 2026

By adminApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bord parinam 1 1777469857
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


12वीं कक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाले कृष महंत अपने माता-पिता के साथ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने प्रदेश के टॉप 10 में जगह बनाई है। जिसमें 12 वीं के 6 और 10वीं के 2 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा बुधवार को कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

.

दोपहर ढाई बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश करीब 1 घंटे देर से परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।

ऐसे में तब तक छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम का इंतजार था और जैसे ही परीक्षा परिणाम सामने आए, छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह का महौल बन गया।

कक्षा 12वीं की टॉप-10 सूची में रायगढ़ जिले के 6 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के कृष महंत ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर 97.80 प्रतिशत के साथ टॉप-3 में स्थान बनाया।

वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महापल्ली के लोकनाथ मेहर ने 486 अंक 97.20 प्रतिशत के साथ टॉप-6 में स्थान प्राप्त किया है।

टॉप टेन के छठवें स्थान में शामिल होने वाले लोकनाथ मेहर को मिठाई खिलाते हुए उसके दादा

टॉप टेन के छठवें स्थान में शामिल होने वाले लोकनाथ मेहर को मिठाई खिलाते हुए उसके दादा

टॉप टेन में ये भी रहे शामिल इसके अलावा महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल नंदेली की शीतल साहू ने 484 अंक 96.80 प्रतिशत के साथ टॉप-8 में स्थान बनाया।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरकेला की बबीता पटेल ने 483 अंक 96.60 प्रतिशत के साथ टॉप-9 में स्थान प्राप्त किया।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया की लिसिका वर्मा ने 483 अंक 96.60 प्रतिशत के साथ टॉप-9 में स्थान प्राप्त किया।

वहीं प्रज्ञा हायर सेकेंडरी स्कूल, सोंडका की अंजली झा ने 482 अंक 96.40 प्रतिशत के साथ टॉप-10 में अपनी जगह बनाई।

आठवां स्थान हासिल करने वाली शीतल साहू को स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों ने आर्शीवाद दिया

आठवां स्थान हासिल करने वाली शीतल साहू को स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों ने आर्शीवाद दिया

दसवीं के 2 विद्यार्थी टॉप टेन में शामिल कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में जिले के दो विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महलोई पुसौर की गिरिजा प्रधान ने 600 में से 590 अंक प्राप्त कर 98.33 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान हासिल किया।

वहीं पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल घरघोड़ा के अहसान अली ने 600 में से 587 अंक प्राप्त कर 97.83 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया।

आईएएस अधिकारी बनने का सपना 12वीं कक्षा में टॉप टेन के तीसरे स्थान में शामिल कृष महंत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

उनका कहना है कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही। उनका सपना है कि आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनूं और देश की सेवा करूं।

गांव में सीमित संसाधनों के बावजूद कृष ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हर दिन 7-8 घंटे की पढ़ाई 12वीं में छठवां स्थान हासिल करने वाले लोकनाथ मेहर ने बताया कि बायोलॉजी लेकर पढ़ा हूं और घर में 7-8 घंटे की पढ़ाई करता था।

उन्होंने बताया कि उनके पिताजी बुनकर का काम करते हैं और उनकी माता गृहणी हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरूओं को दिया। उन्होंने बताया कि आगे चलकर वे डॉक्टर बनना चाहते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074697
Views Today : 121
Views Last 7 days : 5609
Views Last 30 days : 9765
Total views : 102758
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.