Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rahul-BJP are coming to give training in conversion and corruption | धर्मांतरण और भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे हैं राहुल-भाजपा: स्तरहीन है पुरंदर मिश्रा का बयान-कांग्रेस – Raipur News
Breaking News

Rahul-BJP are coming to give training in conversion and corruption | धर्मांतरण और भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे हैं राहुल-भाजपा: स्तरहीन है पुरंदर मिश्रा का बयान-कांग्रेस – Raipur News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
qv1owr1766652941 1766833382
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



qv1owr1766652941 1766833382

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की प्रस्तावित ट्रेनिंग को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि उनका स्वागत है, लेकिन वे किस बात की ट्रेनिंग देने आ रहे हैं?

.

कांग्रेस का जवाब: बयान स्तरहीन

भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति रावण की विजय यात्रा निकाल सकता है और फिर रावण का वध कर सकता है, उसकी सोच और मानसिकता क्या होगी, यह समझा जा सकता है। भाजपा नेताओं का यही स्तर अब सामने आ रहा है।”

जनवरी में हो सकती है मेगा ट्रेनिंग

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होने की संभावना है। इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद शामिल होकर संगठन और चुनावी रणनीति पर दिशा देंगे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेनिंग आगामी चुनावों को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है। जिलाध्यक्षों का चयन राहुल गांधी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किया गया है और उनके काम की मॉनिटरिंग सीधे राहुल गांधी के कार्यालय से हो रही है।

सिर्फ भाषण नहीं, मिलेगा परफॉर्मेंस टास्क

इस बार ट्रेनिंग सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहेगी। हर जिलाध्यक्ष को ‘परफॉर्मेंस टास्क’ दिया जाएगा।

  • कमजोर बूथ और नाराज वोटर समूहों पर फोकस
  • स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति
  • सरकार की नाकामियों को उजागर करने का प्लान

राहुल करेंगे वन-टू-वन बातचीत

ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे। वन-टू-वन बातचीत में जिलों की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति, चुनौतियां और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्षों को यह भी बताना होगा कि अब तक उन्होंने क्या काम किया और आगे किन मुद्दों पर जनता को साथ लेकर सरकार को घेरा जा सकता है।

दिग्गज नेताओं की होगी मौजूदगी

इस मेगा ट्रेनिंग कैंप में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल जैसे कई वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक एक्सपर्ट शामिल होंगे।कुल मिलाकर, जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग से पहले ही भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माने के आसार हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Drunk Driving, Assault; 92 Arrested, Habitual Offenders BNSS

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075935
Views Today : 393
Views Last 7 days : 3199
Views Last 30 days : 11031
Total views : 105836
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.