Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘Raag Nandgaon’ programme on Dr. Raman Singh’s birthday | डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर ‘राग नांदगांव’ कार्यक्रम: मुख्यमंत्री साय हुए शामिल; डॉ रमन के 15 सालों के योगदान को सराहा – Rajnandgaon News
Breaking News

‘Raag Nandgaon’ programme on Dr. Raman Singh’s birthday | डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर ‘राग नांदगांव’ कार्यक्रम: मुख्यमंत्री साय हुए शामिल; डॉ रमन के 15 सालों के योगदान को सराहा – Rajnandgaon News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
07a42d7b 9551 4efe 9b76 cc4fa6243b68 1760578210807
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में ‘राग नांदगांव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर पद्मश्री गायक कैलाश खेर ने अपनी गानों की प्रस्तुति दी।

.

कैलाश खेर ने भारतीय लोक संगीत और सूफी गायन की अपनी अनूठी शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।

मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस क्षण को गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री ने डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके निरंतर जनसेवा में लगे रहने की प्रार्थना की।

62d63893 6b30 419d 98e2 68d8bdf385bb 1760578210807

‘चाऊर वाले बाबा’ के नाम से विख्यात हुए डॉ. रमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल वितरण सुनिश्चित किया, जिससे वे ‘चाऊर वाले बाबा’ के नाम से विख्यात हुए।

डॉ. सिंह ने अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और विद्युत जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।

उनके कार्यकाल में सरगुजा और बस्तर जैसे जनजाति बहुल क्षेत्रों में भी विकास कार्य हुए। उन्होंने जशपुर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण का गठन किया और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।

राजनांदगांव के नागरिकों का जताया आभार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की जनता के प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास के कारण ही उन्हें विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवा करने का अवसर मिला।

डॉ. सिंह ने बताया कि उनका जन्म कबीरधाम जिले के रामपुर में हुआ था, लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से उनका दूसरा पुनर्जन्म राजनांदगांव में हुआ। इसके लिए उन्होंने राजनांदगांव की जनता के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की।

22602718 85b6 452e 90e6 fabb0c8059d4 1760578210808
5bdbc185 59c2 4e5b 9a17 1a7f158e72a6 1760578210807



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

धमतरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:डेयरी संचालक ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073987
Views Today : 1235
Views Last 7 days : 2808
Views Last 30 days : 7473
Total views : 99272
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.