पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) में RSS-ABVP के कार्यक्रम को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है। NSUI ने इसे शैक्षणिक माहौल के खिलाफ बताते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल (सत्याग्रह) की और बाद में रैली निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव किया। प्रदर्श
.
NSUI परसू कैंपस अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर को एक खास विचारधारा के कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका संगठन विरोध करता है।

भूख हड़ताल के दौरान कार्यकर्ता।
छात्रों के मुद्दों से भटकाने का आरोप
पुनेश्वर लहरे ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र है, न कि किसी एक विचारधारा की राजनीति का मंच। उन्होंने कहा कि छात्रों के मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय परिसर में राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विशेष विचारधारा के प्रचार का लगाया आरोप।
कुलसचिव से मुलाकात में नोकझोंक
भूख हड़ताल के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रशासनिक भवन का घेराव किया। इस दौरान कुलसचिव से मुलाकात के दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनने की मांग रखी।
NEP-UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप
NSUI ने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति (NEP) और UGC नियमों के विपरीत विश्वविद्यालय परिसर को राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। संगठन ने इसे शैक्षणिक वातावरण के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध जताया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
भूख हड़ताल और प्रदर्शन में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला अध्यक्ष शांतनु झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
<
