Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Pt. Dhirendra Shastri will narrate the story of Shri Hanuman in Raipur. | रायपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा: 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान में कार्यक्रम, CM, मंत्री और विधायक भी होंगे शामिल – Raipur News
Breaking News

Pt. Dhirendra Shastri will narrate the story of Shri Hanuman in Raipur. | रायपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा: 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान में कार्यक्रम, CM, मंत्री और विधायक भी होंगे शामिल – Raipur News

By adminSeptember 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 09 28t203403880 1759071774
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


युवा समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में दही हांडी उत्सव स्थल,अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढियारी में दूसरी बार बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर त

.

3 अक्टूबर की शाम को 6 बजे पं. धीरेंद्र शास्त्री विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। जहां युवा समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल और अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्य उनका स्वागत करेंगे। जैसे ही वो भारत माता चौक पर पहुंचेंगे, लोग उनका भव्य स्वागत करेंगे। कथा स्थल की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। इसके लिए विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग जिम्मेदारी लेते हुए सेवा कर रहे है।

whatsapp image 2025 09 28 at 81418 pm 1759071797

रविवार को कार्यालय में बैठक लेकर सेवादारों के प्रमुखों को बिल्ला और बैच दिया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए युवा समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री देश में जहां पर भी कथा करते है रायपुर छत्तीसगढ़ का नाम लेने से वे चूकते नहीं है। वे अपनी हर कथा में कहते है कि रायपुर उनका मौसिया का गांव है। क्योंकि यह भगवान श्रीराम का नौनिहाल है। पहली बार वे यहां कथा करने आए थे तब उन्हें उम्मीद नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंचेंगे और यहीं से उन्हें और अधिक ख्याति प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि इस बार वे 4 से 8 अक्टूबर 2025 को फिर गुढियारी रायपुर की पुण्य धरा पर कथा करने के लिए आ रहे है और इस बार पिछली बार की अपेक्षा अधिक भक्तों के आने की संभावनाओं को देखते हुए अवधपुरी मैदान को भव्य पंडाल से सजाया जा रहा है। जगह-जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाया जा रहा है कि ताकि भक्त आराम से पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा का रसपान कर सकें।

कई वीईआईपी आएंगे कथा सुनने

उन्होंने बताया कि पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए इस बार कई बड़े वीआईपी आने वाले है। जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह और उनकी पत्नी वीणा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल है।

whatsapp image 2025 09 28 at 81419 pm 1759071805

फोर व्हीलर उपयोग कम कर बाइक से आएं कथा सुनने

आम जनता से अपील करते हुए युवा समाजसेवी ने कहा कि जब भी वे कथा सुनने आए तो बाइक से आए कथा स्थल से कुछ ही दूरी पर भव्य पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। जहां से आसानी से कथा का रसपान करने के बाद अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते है और जाम में भी नहीं फसेंगे। फोर व्हीलर का उपयोग कम ही करें। फोर व्हीलर के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था है।

लेकिन कथा समाप्त होने के बाद उन्हें निकलने में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां वे अपनी ईवी वेन और फोर व दुपहिया वाहन को पार्किंग कर सकते है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए निशुल्क 200 ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।

भोजन से लेकर यातायात व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

दही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान में दूसरी बार धीरेंद्र शास्त्री कथा करने के लिए पहुंचने वाले है और इसके साथ ही यहां लाखों की संख्या में उनके भक्त पहुंचेंगे। बाहर से आने वाले भक्तों के लिए रोजाना रात्रि 9 और सुबह 10 बजे भोजन (भंडारा) की व्यवस्था किया गया है। इससे पूर्व कथा समाप्त के बाद सभी भक्तों के लिए प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है।

समाज सेवी ने बताया कि पंडाल स्थल में पहले आओ – पहले पाओ की व्यवस्था होगी। क्योंकि लाखों भक्तगणों के बैठने की व्यवस्था समिति ने की है। यातायात और भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सकें। इसके लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस उनकी पूरी मदद कर रहा है। वे पूरे 6 दिनों तक यहां अपनी सेवाएं देंगे।

whatsapp image 2025 09 28 at 81420 pm 1759071816

आयोजन से जुड़े सभी सेवादारों को उनकी योग्यतानुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि प्रत्येक व्यवस्था त्रुटिहीन और सुगम हो। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र के भक्तों में कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है और कई लोग अपनी सेवादारी करने के लिए यहां पहुंच भी चुके है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें: महापौर:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.