Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Protest in Korba demanding local employment | कोरबा में स्थानीय रोजगार की मांग पर प्रदर्शन: कोरबा में निजी कंपनी के खिलाफ आंदोलन, एक दर्जन से अधिक हिरासत में – Korba News
Breaking News

Protest in Korba demanding local employment | कोरबा में स्थानीय रोजगार की मांग पर प्रदर्शन: कोरबा में निजी कंपनी के खिलाफ आंदोलन, एक दर्जन से अधिक हिरासत में – Korba News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
be40aa63 7fab 4dfa 9ac4 bcb4c915a8c91765004488834 1765012967
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में स्थानीय बेरोजगारों को निजी कंपनी में रोजगार देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने 6 दिसंबर की सुबह आंदोलन किया। प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

.

यह मामला एसईसीएल खदान में कार्यरत नीलकंठ कंपनी से जुड़ा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर कुसमुंडा थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। संगठन के सदस्य एक कंपनी का गेट जाम करने पहुंचे थे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर थाने ले आई पुलिस।

प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर थाने ले आई पुलिस।

अधिकारों से वंचित करने का आरोप

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, कंपनी ने न तो पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की और न ही सूचीबद्ध स्थानीय वाहन चालकों को नियुक्त किया।

इसके विपरीत, कंपनी लगातार अन्य राज्यों से वाहन चालक बुलाकर काम करा रही है। इससे स्थानीय युवाओं में गहरा असंतोष व्याप्त है, जो अपने अधिकारों से वंचित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन कंपनी बाहरी लोगों की भर्ती जारी रखे हुए है।

684ea341 3e6f 47f5 863d 37d56c3276021765004488833 1765013254

बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने पुलिस की इस कार्रवाई को अनुचित और अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस घटना की जानकारी कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, एसईसीएल प्रबंधन और निजी कंपनी को पत्र भेजकर पहले ही दे दी थी। स्थानीय युवाओं का कहना है कि अब रोजगार को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074969
Views Today : 49
Views Last 7 days : 2695
Views Last 30 days : 9115
Total views : 103057
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.