Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Property worth Rs 38.50 lakh of a woman ganja smuggler frozen | गांजा तस्कर महिला की 38.50 लाख की प्रापर्टी फ्रीज: बिलासपुर में मां-बेटा मिलकर करते थे गांजा-तस्करी, 50 दिन की जांच में संपत्ति की मिली जानकारी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Property worth Rs 38.50 lakh of a woman ganja smuggler frozen | गांजा तस्कर महिला की 38.50 लाख की प्रापर्टी फ्रीज: बिलासपुर में मां-बेटा मिलकर करते थे गांजा-तस्करी, 50 दिन की जांच में संपत्ति की मिली जानकारी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20250924 wa00601 1758805174
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गांजा तस्कर महिला की प्रापर्टी को पुलिस ने फ्रीज किया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने गांजा तस्कर महिला की 38 लाख 50 हजार की प्रापर्टी को फ्रीज कर दिया है। पुलिस ने महिला और उसके बेटे को करीब दो माह पहले गांजा तस्करी करते पकड़ा था, जिसके बाद 50 दिनों की जांच के बाद उसके अवैध प्रापर्टी की जानकारी जुटाकर

.

दरअसल, बिलासपुर में एसएसपी रजनेश सिंह ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ एंड टू एंड कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस को उनके अवैध कमाई की जानकारी जुटाकर प्रापर्टी को भी फ्रीज करने कहा गया है।

जिससे तस्करों को सबक मिले और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके। पिछले जुलाई महीने में पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाली महिला, उसके बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में है।

अवैध कमाई से महिला ने मकान बनाया है।

अवैध कमाई से महिला ने मकान बनाया है।

50 दिन की जांच में जुटाई प्रापर्टी की जानकारी

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनकी संपत्ति की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कांति पांडेय ने नशे के कारोबार से 15 लाख रुपए का मकान और चोरभट्टी में 21 लाख रुपए की जमीन खरीदी है।

50 दिन की जांच में अवैध संपत्ति की जानकारी जुटाकर मामले को सफेमा कोर्ट मुंबई में पेश किया गया है। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। इस मामले में उत्कृष्ट जांच के लिए सुरेंद्र तिवारी को एसएसपी रजनेश सिंह ने इनाम देने की घोषणा की है।

एएसआई को प्रलोभन दे रही थी महिला

गांजा के साथ पकड़ी गई महिला पहले गोलमोल जवाब दे रही थी। जब उसकी कार से 30 किलो गांजा मिला तो वह खुद को छोड़ने के लिए एएसआई को पैसे देने का ऑफर करने लगी। वह अपने बेटे को आरोपी बनाने और रुपए लेने के लिए जवानों पर दबाव भी बनाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस की सख्त रवैए को देखकर उसने सप्लायरों का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने सप्लायरों को भी दबोच लिया।

50 दिन की जांच के बाद महिला की संपत्ति की जानकारी जुटाई है।

50 दिन की जांच के बाद महिला की संपत्ति की जानकारी जुटाई है।

अब तक सात करोड़ की संपत्ति जब्त

एसएसपी रजनेश सिंह ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से भी कमजोर करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस की ओर से नशे के कारोबार से कमाई संपत्ति को जब्त की जा रही है। जिले में अब तक सात मामलों में 19 लोगों की सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों की संपत्ति की भी जांच चल रही है।

30 किलो गांजा के साथ ओडिशा के तस्कर संग पकड़ाई थी महिला

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि जुलाई में पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरभट्ठी खुर्द, मुसलमान मोहल्ला निवासी कांति पांडेय और उसका बेटा गिरीश चंद पांडेय अपने घर के सामने ओडिशा से मंगवाए गए गांजे की बोरियां कार में भर रहे हैं। इस पर सकरी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो मां-बेटा कार का दरवाजा बंद कर घर में चले गए।

पुलिस ने उन्हें बाहर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने तलाशी लेकर बलेनो कार से 30 किलो गांजा जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने कांति पांडेय (46) और गिरीश चंद पांडेय (30) निवासी चोरभट्ठी खुर्द, दिलेश्वर नायक (35) निवासी भठली, जिला बरगढ़ ओडिशा और दीपक गंडा (28) निवासी अंबाभना, जिला बरगढ़ ओडिशा को गिरफ्तार कर जेल भेज गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sarangarh Krishi Adhikari Assaults Lawyer, Journalist

April 18, 2026

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067682
Views Today : 18
Views Last 7 days : 923
Views Last 30 days : 3959
Total views : 88610
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.