Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Property tax is also being collected from properties blocked by the Collector and Registrar. | कलेक्टर और रजिस्ट्रार ने जिन प्रॉपर्टी को ब्लॉक किया उनसे भी वसूल किया जा रहा है संपत्ति कर – Raipur News
Breaking News

Property tax is also being collected from properties blocked by the Collector and Registrar. | कलेक्टर और रजिस्ट्रार ने जिन प्रॉपर्टी को ब्लॉक किया उनसे भी वसूल किया जा रहा है संपत्ति कर – Raipur News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13raipur city pg42 0 c30be8fa 5e3e 4dd4 b9d1 87122b10a25d large
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



13raipur city pg42 0 c30be8fa 5e3e 4dd4 b9d1 87122b10a25d large

डूंडा इलाके में की गई अवैध प्लाटिंग को प्रशासन ने किया है ब्लॉक।

अवैध प्लाटिंग, बिना नक्शा और ले-आउट पास कराए समेत कई वजहों से जिन संपत्तियों को प्रशासन, निगम और जिला पंजीयक (रजिस्ट्री) ने ऑनलाइन ब्लॉक किया है। इन सभी ब्लॉक संपत्तियों से निगम वाले अब संपत्ति कर की वसूली कर रहे हैं। पिछले दो महीने से इन्हीं ब्लॉक प

.

निगम अफसरों का कहना है कि प्रॉपर्टी ब्लॉक होने के बावजूद लोगों को संपत्ति कर का भुगतान करना है। क्योंकि संपत्ति उनके नाम पर है। निगम सीमा में जो भी संपत्ति होगी उसका टैक्स देना ही होगा। इसलिए लोगों को डिमांड नोट और एसएमएस भेजकर संपत्ति कर जमा करने के लिए कहा जा रहा है। लोग टैक्स जमा भी कर रहे हैं।

निगम के सर्वे में इस बात की जानकारी मिली है कि शहर में 3.30 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी में करीब एक लाख ऐसी प्रॉपर्टी है जिससे अभी तक निगम को संपत्ति कर नहीं मिल रहा था। जोन वाइज टीम ने इन संपत्तियों की जानकारी निकाली और सभी को टैक्स देने के लिए डिमांड नोट भेजना शुरू किया है। इस तरह क सभी प्रॉपर्टी से अभी 8 करोड़ 39 लाख 70 हजार का टैक्स मिल चुका है।

ओपन प्लॉट वालों से भी करेंगे टैक्स की वसूली

निगम ने हाल ही में फैसला लिया है कि शहर में मौजूद सभी ओपन प्लॉट मालिकों से भी संपत्ति कर की वसूली की जाएगी। इसके लिए प्रशासन, नगर निवेश और पंजीयन विभाग निगम की मदद कर रहा है। निगम को लगातार डायवर्टेड ओपन प्लॉट के मालिकों की पूरी जानकारी रजिस्ट्री के समय ही मिलती रहेगी। इससे ओपन प्लॉट वालों स संपत्ति कर वसूलना आसान होगा। अभी तक जोन अफसर ओपन प्लॉट की जानकारी उसके आसपास के प्लॉट मालिकों से लेते आया है। लेकिन अभी ऐसा नहीं होगा। बल्कि उन्हें सभी तरह की जानकारी तहसीलों और रजिस्ट्री दफ्तर से ही मिल जाएगी।

अब त्योहार के बाद होगी सख्तीघरों में जाकर बताएंगे टैक्स राशि

निगम अफसरों का कहना है कि उन्हें सभी तहसीलों और पंजीयन दफ्तर से ब्लॉक प्रॉपर्टी की जानकारी मिल चुकी है। जोन वाइज इसकी सूची भी तैयार हो गई है। अभी त्योहार का समय है इसलिए सख्ती नहीं की जा रही है। अभी केवल डिमांड नोट जारी किया गया है। लोग खुद से बकाया कर अदा कर रहे हैं। त्योहार के बाद सभी बकायादारों के घरों और दफ्तरों में जाकर उन्हें हाथों में डिमांड नोट सौंपा जाएगा। उनसे कहा जाएगा कि किसी भी तरह के जुर्माना और ब्याज से बचने के लिए तुरंत संपत्ति कर का भुगतान करें। इसके अलावा सभी ब्लॉक प्रॉपर्टी में ऐसी प्रॉपर्टी की भी सूची तैयार की जा रही है जो टैक्स के दायरे में नहीं आती है। इनसे यूजर चार्ज और पानी का टैक्स लिया जाएगा। अब तक ऐसी 12260 संपत्तियों की जानकारी हासिल कर ली गई है।

ब्लॉक प्रॉपर्टी और ओपन प्लॉट वालों से भी वसूली

ब्लॉक प्रॉपर्टी और ओपन प्लॉट वालों से संपत्ति कर की वसूली की जा रही है। सभी तहसीलों और रजिस्ट्री दफ्तर से इस तरह की संपत्तियों की जानकारी लगातार मिल रही है। ऐसे सभी प्रॉपर्टी वालों की जोन वाइज सूची भी तैयार कर ली गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068861
Views Today : 13
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4042
Total views : 89844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.