![]()
.
नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले ही राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत बुधवार को वार्ड -27, 29 और 30 से की जा रही है। करदाता नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से संपति कर व अन्य पालिका की छुट्टियों के दिन भी जमा करने की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत आवश्यकता अनुसार विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में शिविर लगाये जाने की योजना है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शनिवार, रविवार सहित सभी अवकाश दिवसों में वसूली के लिए शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि मुख्यालय से जारी पत्र के निर्देशानुसार माह के प्रत्येक बुधवार को राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया है। सबसे पहले उन बडे़ बकायादारों से वसूली की जाएगी जिन्हें सूचना व डिमांड नोटिस प्रेषित किये जाने के पश्चात भी करो का भुगतान करने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
<
