रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया प्रोत्साहन (Promotional) कियोस्क शुरू किया गया है। यह कियोस्क अगले पांच वर्षों तक यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेगा और रायपुर मंडल को प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख की अतिरिक्त आय देगा।
.
इस कियोस्क का संचालन अहमदाबाद की एक कंपनी को सौंपा गया है। यहां से रैपिडो सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे यात्रियों को स्टेशन से रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी। अब यात्रियों को बाहर परिवहन साधन तलाशने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सीधे मोबाइल एप के माध्यम से रैपिडो बुक कर सकेंगे।

रायपुर रेलवे स्टेशन के सेंटर से यात्री अब रैपिडो करवा सकेंगे बुक।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नई पहले की जा रही हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में और मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया।
इस सुविधा से यात्रियों को समय की बचत, सुरक्षित और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा। रायपुर स्टेशन अब यात्रियों को सहज, सुलभ और आधुनिक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा चुका है।
<
