कांकेर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिले में मद्यपान व अन्य मादक पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत
.
नशामुक्ति कार्यक्रम अंतर्गत जन जागरूकता विकसित करने के लिए रैली, नुक्कड़ सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानव श्रृंखला, नशापान नहीं करने का संकल्प एवं शपथ, होर्डिंग्स, ब्राण्डिंग्स्र, सनबोर्ड की स्थापना, शैक्षणिक संस्थाओं में व्याख्यान, विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, भाषण, गीत तथा नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नशामुक्ति स्लोगन का दीवार लेखन, नशा पीड़ित व्यक्ति से प्रत्यक्ष संवाद कर दुष्परिणामों की जानकारी देना, नशामुक्ति ब्रोशर, पाम्पलेट, साहित्य का वितरण, प्रचार रथ, एलईडी टीवी के माध्यम से नशापान के दुष्परिणामों का प्रदर्शन एवं प्रसारण किया जाएगा। नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न समारोह आदि में नशामुक्ति पर केंद्रित प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कराने कहा है। नशामुक्ति संबंधित कार्यक्रमों को एनएमबीए एप्प एवं पोर्टल में अपलोड कराया जाएगा।
<
