गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के नाका गांव में महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू किया है। 100 से अधिक महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने शराब पीने और बेचने का कड़ा विरोध किया है।
.
महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण गांव में लड़ाई-झगड़े, पारिवारिक कलह और माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने गांव को शराब मुक्त करने के लिए एकजुट होकर घर-घर जाकर लोगों को शराब के नुकसान से अवगत कराया।

इस आंदोलन को देखकर अब गांव के पुरुष भी महिलाओं के साथ आ गए हैं। महिलाओं ने कहा कि वे पूरी ताकत से इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगी और अपने परिवार व गांव को शराब के दुष्प्रभावों से बचाएंगी। बता दें कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री की खबरें आम हैं, लेकिन आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।





<
