Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Private ambulance stand at the main gate of Mekahara, drivers also indulged in hooliganism, patient’s family members were beaten up. | इलाज से पहले मनमानी: मेकाहारा के मेन गेट पर प्राइवेट एंबुलेंस का स्टैंड चालकों की गुंडागर्दी भी, मरीज के परिजन को पीटा – Raipur News
Breaking News

Private ambulance stand at the main gate of Mekahara, drivers also indulged in hooliganism, patient’s family members were beaten up. | इलाज से पहले मनमानी: मेकाहारा के मेन गेट पर प्राइवेट एंबुलेंस का स्टैंड चालकों की गुंडागर्दी भी, मरीज के परिजन को पीटा – Raipur News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 15 1 1761869412
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 15 1 1761869412

अंबेडकर अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस संचालक दादागिरी पर उतर आए हैं। बुधवार देर रात मरीज के परिजन (अटेंडर) और कुछ एंबुलेंस संचालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एम्बुलेंस संचालकों ने मरीज के परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। आन

.

पुलिस के अनुसार, बलौदाबाजार निवासी कुछ अटेंडर अस्पताल के गेट नंबर-1 के पास चाय पी रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एंबुलेंस संचालक किसी बात को लेकर विवाद करने लगे और परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि संचालकों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

इसकी सूचना अस्पताल पुलिस चौकी और मौदहापारा थाने आई। आनन-फानन में पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। अगले दिन दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया। लेकिन सवाल यह है कि प्राइवेट एंबुलेंस संचालक किसकी अनुमति से अस्पताल में अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं। क्या अस्पताल ने अॉथराइज्ड किया है? क्या अस्पताल से टाइअप है? इसका जवाब है नहीं…।

मेन गेट पर प्राइवेट एंबुलेंस का कब्जा, निजी अस्पतालों के एजेंट भी सक्रिय अंबेडकर में मरीजों और उनके परिजनों को इलाज से पहले एंबुलेंस वालों की मनमानी से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल के बाहर दर्जनों प्राइवेट एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा चालक हर वक्त खड़े रहते हैं। इन पर न तो किसी तरह की निगरानी है और न ही तय दरें लागू होती हैं। भास्कर टीम ने मौके पर जाकर हालात देखे। एक एंबुलेंस चालक से जब केवल 3 किलोमीटर दूर किसी निजी अस्पताल तक मरीज ले जाने का किराया पूछा गया, तो उसने 500 रुपए मांगे।

वहीं धमतरी ले जाने की बात पर 4000 रुपए का रेट बताया। सूत्रों के अनुसार, अंबेडकर अस्पताल में कुछ एजेंट सक्रिय हैं। वे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज देने के बहाने अपने निजी अस्पताल ले जाने के लिए सक्रिय रहते हैं। ये एजेंट अस्पताल में घूमते रहते हैं। किसी मरीज का परिजन परेशान घूमता है, तो यह उसे टार्गेट कर अपने बॉन्डेड अस्पताल में ले जाते हैं।

उन्हें हर मरीज के पीछे निश्चित कमीशन मिलता है। भास्कर को सूचना मिली है कि अस्पताल में ऐसे 3 एजेंट सक्रिय हैं। कुछ एंबुलेंस अस्पताल में इन्हीं की खड़ी रहती है।

मेकाहारा एंबुलेंस संघ नाम से बना था ग्रुप अस्पताल में 4-6 लोगों की एंबुलेंस चल रही है। किसी की 1 किसी की 2 तो किसी की 3 एंबुलेंस यहां खड़ी रहती है। बीते दिनों इन्होंने एक संघ बनाया था। इसका नाम मेकाहारा एंबुलेंस संघ रखा था। जब इसकी जानकारी प्रबंधन को मिली तो प्रबंधन ने अपना नाम इस्तेमाल ना करने इन्हें चेतावनी दी थी।

पुलिस को लिखा पत्र ^ अस्पताल परिसर में किसी भी प्राइवेट संस्थान की एंबुलेंस खड़ी नहीं होती। इसके लिए सभी सुरक्षा गार्ड को निर्देशित किया गया है। पुलिस को सभी प्राइवेट एम्बुलेंस को गेट के पास से हटाने के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। संतोष सोनकर, अधीक्षक, अंबेडकर अस्पताल



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में कार की डिक्की से गांजा जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार:25.30 लाख का सामान बरामद, ओडिशा से लाकर नासिक में खपाने की थी तैयारी

May 6, 2026

मनेन्द्रगढ़ की हसिया नदी दूषित, सीवेज का पानी मिल रहा:सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना अधर में, नदी नाले में तब्दील

May 6, 2026

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.