Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Posted video on social media and hanged himself, FIR registered in Surguja | सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर लगाई फांसी, FIR दर्ज: चार युवकों को अपनी मौत के लिए बताया था जिम्मेदार, शनिवार को मिला था शव – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Posted video on social media and hanged himself, FIR registered in Surguja | सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर लगाई फांसी, FIR दर्ज: चार युवकों को अपनी मौत के लिए बताया था जिम्मेदार, शनिवार को मिला था शव – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 06 at 165257 1765173158
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर में युवक द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर फांसी लगा लिए जाने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है। युवक का विवाद आरोपी युवकों से हुआ था, जिसके बाद चारों ने मृतक के घर पहुंचकर उस

.

जानकारी के मुताबिक, बौरीपारा शिकारी रोड निवासी परम तिवारी (25) ने शुक्रवार की रात अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। फांसी लगाने के पहले उसने 1 मिनट 22 सेकेंड का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। युवक का शव शनिवार को फांसी पर झूलता मिला था। पुलिस मृतक के वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही थी।

घर में फांसी में झूलता मिला था शव

घर में फांसी में झूलता मिला था शव

चार युवकों को बताया मौत का जिम्मेदार

मृतक परम तिवारी शुक्रवार 5 दिसंबर की शाम अग्रसेन चौक के पास जिम गया था। वहां से दो अन्य दोस्तों के साथ बाहर आया। उसका चार युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद परम तिवारी घर आ गया।

परम तिवारी ने अपना वीडियो रिकार्ड कर बताया था कि देर शाम चार युवक उसके घर पहुंचे एवं उसे व उसके माता-पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी। परम तिवारी ने अपनी मौत के लिए चारों युवकों को जिम्मेदार बताया था।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

युवक द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। परम तिवारी के साथ घटना की रात मौजूद दो युवकों एवं परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की।

सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में वीडियो के आधार पर चार युवकों छोटू मिश्रा, बुद्धि पंडित, विक्रांत व प्रांजल मिश्रा के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पॉलिटेक्निक का छात्र था मृतक मृतक परम मिश्रा वर्तमान में पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। वह पिछले डेढ़ सालों से घर से अलग सहेली गली में किराए के मकान में रहता था। वह एक ठेका कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर का काम पार्ट टाइम में करता था।

पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चारों युवकों से विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है।

संबंधित खबर….

युवक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO…फिर लगाई फांसी:बोला-मुझे, माता-पिता, भाई को 4 युवक कर रहे प्रताड़ित, मेरी मौत के लिए यही जिम्मेदार हैं

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 4 लड़कों से प्रताड़ित होकर एक युवक ने शनिवार को फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले वीडियो भी बनाया है, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में बताया कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही 4 युवक हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम परम तिवारी (25) है, जो ​​​​​​बौरीपारा गांव का रहने वाला था। परम की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। वहीं सुसाइड से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी स्कूलों की दो तस्वीर…:हिन्दी मीडियम स्कूल में टाटपट्टी तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र…

June 17, 2026

Chhattisgarh Electricity Price Hike July 2026

June 17, 2026

8 साल पहले जमा किए पैसे, नहीं लगा बिजली खंभा:किसान ने जनदर्शन में की बिजली-विभाग की शिकायत, पीएम आवास, छात्रवृत्ति समेत कई समस्याएं आईं

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074415
Views Today : 186
Views Last 7 days : 5701
Views Last 30 days : 9736
Total views : 102267
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.