.
राज्य बनने के बाद राजनांदगांव के पोस्ट ऑफिस ने मैनुअल से लेकर कम्प्यूटरीकृत और डिजिटल होने का सफर तय किया है। प्रधान डाकघर में अब सभी प्रकार के कामकाज ऑनलाइन और डिजिटल होते है। यहां पासपोर्ट बनाया जाता है। आधार कार्ड बनाया और सुधार किया जाता है।
लंबे समय और सफर के बाद राजनांदगांव डाक उप संभाग को पूर्ण संभाग का दर्जा मिला। अब राजनांदगांव, केसीजी, एमएमसी, कबीरधाम जिले के लोगों को किसी काम के लिए भिलाई नहीं जाना पड़ता है। रामविलास पासवान संचार मंत्री भारत सरकार, उस समय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री भारत सरकार डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में 21 फरवरी 2001 को कम्प्यूटरीकृत डाकघर का शुभारंभ किया गया था। पोस्ट ऑफिस में विभिन्न सेवाओं में लेटर पार्सल भेजना, स्पीड पोस्ट, रक्षा बंधन पर स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे, गंगाजल की बिक्री की जाती है। लघु बचत योजना, बिलों का भुगतान, डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी मिलने लगी है।
<
