Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Portacabin student dies during treatment | पोर्टाकेबिन छात्रा की इलाज के दौरान मौत: बीजापुर जिला अस्पताल में 6वीं की छात्रा ने तोड़ा दम, हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप – Bijapur News
Breaking News

Portacabin student dies during treatment | पोर्टाकेबिन छात्रा की इलाज के दौरान मौत: बीजापुर जिला अस्पताल में 6वीं की छात्रा ने तोड़ा दम, हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप – Bijapur News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3A4E0E14 205F 4D74 BE23 ABD46B0C2463 1765793860910
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3A4E0E14 205F 4D74 BE23 ABD46B0C2463 1765793860910

बीजापुर जिले के आवापल्ली स्थित पोर्टाकेबिन आश्रम में अध्ययनरत छठवीं कक्षा की एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान 12 वर्षीय मनीषा सेमला के रूप में हुई है। वह ग्राम गुंडम निवासी भीमा सेमला की पुत्री थी।

.

मनीषा की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले आवापल्ली अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया

इस घटना के बाद परिजन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। तरेम जनपद सदस्य मनोज अवलम ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज और उचित देखरेख न मिलने के कारण छात्रा की जान चली गई। परिजनों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

जिला मिशन समन्वयक कमलदास झाड़ी ने बताया कि बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा था। उन्होंने पुष्टि की कि इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि बच्ची की बड़ी मां आवापल्ली पोर्टाकेबिन में चपरासी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी ने जानकारी दी कि जब बच्ची को अस्पताल लाया गया था, तब उसके चेहरे पर सूजन थी, खून का स्तर (हीमोग्लोबिन) 4 ग्राम था और उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। बच्ची का ऑक्सीजन सैचुरेशन भी कम था।

बीजापुर जिला अस्पताल न लाए जाने से छात्रा की मौत

डॉ. पुजारी ने बताया कि छात्रा को आवापल्ली अस्पताल से बीजापुर जिला चिकित्सालय के लिए कल ही रेफर कर दिया गया था, लेकिन उसे बीजापुर नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि यदि छात्रा को कल ही जिला अस्पताल लाया जाता तो उसे खून चढ़ाया जा सकता था और उसकी जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल, जिला अस्पताल में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074969
Views Today : 49
Views Last 7 days : 2695
Views Last 30 days : 9115
Total views : 103057
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.