Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Political battle erupted in controversy | विवाद में छिड़ा सियासी संग्राम: भूपेश बोले – पैसा बटोरने आते हैं शास्त्री, दिव्य दरबार में लोग ठीक हो रहे तो अस्पताल किसलिए – Raipur News
Breaking News

Political battle erupted in controversy | विवाद में छिड़ा सियासी संग्राम: भूपेश बोले – पैसा बटोरने आते हैं शास्त्री, दिव्य दरबार में लोग ठीक हो रहे तो अस्पताल किसलिए – Raipur News

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig vishnu deo sai and bhupesh baghel cgmetro172517341 1766873848
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig vishnu deo sai and bhupesh baghel cgmetro172517341 1766873848

प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से हिंदुओं को लेकर आगाह किए जाने से उपजे विवाद में सियासी संग्राम छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर उनके बयान पर हमला किया। भूपेश ने सीधे आरोप लगाया कि शास

.

भूपेश के इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कड़ी आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और संत परंपरा का देश है, जहां सदियों से साधु-संतों का सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को किसी राजनीतिक दल का एजेंट कहना न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि सनातन धर्म की परंपरा पर भी प्रहार है। ऐसे बयानों पर अंतिम फैसला जनता स्वयं करेगी।

इससे पहले भूपेश ने कहा था कि जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं। वह कल का बच्चा है। हमें सनातन धर्म सिखाने चला है। भूपेश ने कहा कि यदि उनके लगाए दिव्य दरबार में लोग ठीक हो रहे हैं, तो फिर मेडिकल कॉलेज खोलने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती है, चाहें तो वे छत्तीसगढ़ के किसी भी साधु-संत से शास्त्रार्थ कर लें। भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कबीर साहेब और गुरु घासीदास की विचारधारा से जुड़ी है। यहां की आध्यात्मिक परंपरा बहुत पुरानी है। किसी बाहरी व्यक्ति से सीखने की जरूरत नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री से उनका बेटा भी उम्र में 10 साल बड़ा है। इससे पहले कांग्रेस ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान का उपयोग किए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं।

साय ने कहा – पीठाधीश्वर को एजेंट कहना संतों का अपमान, जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

समाज को जोड़ने में लगे शास्त्री: डिप्टी सीएम

भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा- ‘बाबा बागेश्वर समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। भूपेश बघेल को इसमें दिक्कत क्या है? भूपेश के पास भीड़ नहीं जुटती और महाराज के पास जुटती है।’

रावण के विचारों के साथ हैं भूपेश: चंद्राकर

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश भले ही हनुमान चालीसा पढ़ते हों, लेकिन उनका साथ कुंभकरण और रावण के विचारों के साथ नजर आता है। किसी के संस्कार उसकी वाणी व आचरण से झलकते हैं, वही तय करता है कि प्रभाव कहां तक है।

इधर, राजूदास महाराज बोले- संतों पर टिप्पणी न करें भूपेश भूपेश को संत समाज ने सीधा जवाब दिया है। अयोध्या से आए संत राजू दास महाराज ने भिलाई में दिव्य हनुमंत कथा के मंच से बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वाकई में तुम्हारे माता-पिता कभी हिंदू रहे हों तो फिर इस प्रकार से संतों पर टिप्पणी नहीं करना, नहीं तो ऐसे ही तुम्हारी दुर्गति हो जाएगी। संतों पर की गई ओछी टिप्पणियां न केवल अनुचित हैं, बल्कि सनातन संस्कृति का अपमान हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075992
Views Today : 472
Views Last 7 days : 3278
Views Last 30 days : 11110
Total views : 105915
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.