Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Policeman’s minor son turns out to be a thief, VIDEO | दुर्ग में पुलिसवाले के नाबालिग बेटों की चोरी…VIDEO: कांग्रेस नेत्री के आवास परिसर में लगे CCTV-10 एलईडी लाइट किए पार, आंगन में पत्थर भी फेंक – durg-bhilai News
Breaking News

Policeman’s minor son turns out to be a thief, VIDEO | दुर्ग में पुलिसवाले के नाबालिग बेटों की चोरी…VIDEO: कांग्रेस नेत्री के आवास परिसर में लगे CCTV-10 एलईडी लाइट किए पार, आंगन में पत्थर भी फेंक – durg-bhilai News

By adminSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cctv 1758738433
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले की कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई (पूर्व कांग्रेस कमेटी की सदस्य) के आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा और करीब 10 एलईडी लाइट चोरी हो गई। इस वारदात को पुलिसकर्मियों के नाबालिग बेटों ने दी है। जिसका फुटेज भी सामने आया है। मामला सुपेला थाना क्षेत

.

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 23 सितंबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उनके घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा और करीब 10 एलईडी लाइट चोरी हुई है। साथ ही घर के अंदर पत्थर भी फेंके गए। फिलहाल, इस मामले की सुपेला पुलिस जांच कर रही है।

घरों के अंदर रोज फेंकते थे पत्थर, 4 दिन में ही चुराए 10 लाइट

गुरमीत धनई ने एफआईआर में बताया है कि घर के आंगन में बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे। पिछले चार दिनों से रोजाना यह घटना हो रही थी। पत्थर फेंकने से टाइल्स और गमला टूटा गया है। घर के सामने लगा कैमरा और 10 लाइट भी गायब मिला।

जब मैंने अपना सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें तीन अज्ञात लड़के पिछले तीन-चार दिन से घर के आंगन में पत्थर फेंककर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा और 10 नग लाइट चोरी करते दिखे। जिसकी कीमत 10,000 रुपए है।

पुलिसवालों के बच्चे निकले आरोपी

जांच में सामने आया कि चोरी करने वाले बच्चे नाबालिग हैं और उनकी उम्र महज 12-12 साल है। ये बच्चे पुलिसकर्मियों के ही बेटे हैं। आरोपी बच्चों के पिता दुर्ग में एसएएफ बटालियन में तैनात जवान हैं। मामला सामने आने के बाद बच्चों के परिजन भी थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज न कराने का दबाव बनाने की कोशिश की।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि यह घटना पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। क्योंकि जिस विभाग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के बच्चों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने से आम लोगों का भरोसा डगमगा सकता है।

कांग्रेस नेत्री ने भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज न करने के लिए दबाव बनाया गया।

कांग्रेस नेत्री ने भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज न करने के लिए दबाव बनाया गया।

सीसीटीवी ने खोला राज, एसपी के आदेश के बाद कार्रवाई

गुरमीत धनई के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को ही बच्चे चुरा रहे थे। लेकिन सामने लगे दूसरे कैमरे में उनकी पूरी हरकत कैद हो गई। यही फुटेज पुलिस के हाथ लगी। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर बच्चों को पकड़ लिया।

पुलिस जवानों पर लगे दबाव बनाने के आरोप

गुरमीत धनई ने आरोप लगाया कि जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों के परिवारजनों ने एफआईआर दर्ज न करने के लिए दबाव बनाया। यहां तक कि थाने में मौजूद पुलिस टीम भी बच्चों को बचाने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, एसपी के सख्त निर्देश के बाद मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता का मित्र कहा जाता है, लेकिन यहां तो पूरा अमला दबाव बनाने में जुटा था। अगर पुलिसवालों के बच्चे ही ऐसा करेंगे तो बाकी बच्चों पर क्या असर पड़ेगा? सुरक्षा कौन देगा?

……………………………..

यह खबर भी पढ़ें…

PCC चीफ दीपक बैज के घर में घुसा संदिग्ध:कांग्रेस ने रेकी करने का लगाया आरोप, प्रभारी महामंत्री ने की पुलिस से शिकायत

पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर अनजान व्यक्ति घुस गया था।

पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर अनजान व्यक्ति घुस गया था।

पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर में मंगलवार देर रात एक अनजान व्यक्ति घुस गया। शख्स को पुलिस ने पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन वह जबरन घर के भीतर घुस गया। इस घटना ने बैज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस समय दीपक बैज जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में करंट से शख्स की मौत:कूलर चालू कर भर रहा था पानी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

June 2, 2026

रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

June 2, 2026

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 24 घंटे का संगीतमय अखंड रामायण पाठ संपन्न

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072736
Views Today : 12
Views Last 7 days : 1651
Views Last 30 days : 5651
Total views : 96259
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.