Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police raid on hookah bar in Bhilai | भिलाई के हुक्का बार में पुलिस की रेड: टेबल-कुर्सी लगाकर चला रहा था अवैध बार, किराये पर देता था हुक्का-फ्लेवर; 3 ग्राहक पकड़ाए – durg-bhilai News
Breaking News

Police raid on hookah bar in Bhilai | भिलाई के हुक्का बार में पुलिस की रेड: टेबल-कुर्सी लगाकर चला रहा था अवैध बार, किराये पर देता था हुक्का-फ्लेवर; 3 ग्राहक पकड़ाए – durg-bhilai News

By adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
supela thana 1759956518
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



supela thana 1759956518

दुर्ग जिले के भिलाई में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वाले और ग्राहक समेत 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ग्राहकों को दुकान में टेबल-कुर्सी लगवाकर बैठने की सुविधा देता था और उन्हें हुक्का व फ्लेवर सामग्री किराये पर उपलब

.

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। बुधवार (8 अक्टूबर) रात पुलिस ने मौके से एक दुकानदार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दुकान से हुक्का, तंबाकू युक्त फ्लेवर सामग्री और अन्य संबंधित वस्तुएं जब्त की गईं।

पुलिस को देख भागे कई युवक

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौहान स्टेट रॉक एंड रोल, फर्स्ट फ्लोर, मौर्या टॉकीज के पास सुपेला में स्थित एक दुकान में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, दुकान में मौजूद कुछ युवक पुलिस को देखकर भाग निकले। वहीं तीन युवक हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमित खत्री (19 वर्ष) निशांत नायक (25 वर्ष) और श्रेयांश चंद्राकर (24 वर्ष) बताए। तीनों दुर्ग के रहने वाले है।

मौके पर एक व्यक्ति हुक्का और फ्लेवर सामग्री की बिक्री करता मिला, जिसने अपना नाम राजकुमार मुगम उर्फ सन (32 वर्ष) बताया लह खुर्सीपार का रहने वाला था।

दुकान से हुक्का और फ्लेवर सामग्री जब्त

पुलिस ने मौके से बड़ा हुक्का पॉट 2 नग, छोटा हुक्का पॉट 2 नग (कुल 4 नग, कीमत लगभग 5 हजार रुपए), तीन डिब्बों में मिक्स फ्लेवर, सिल्वर क्वॉइल पेपर के 3 पैकेट, आधा किलो लकड़ी का कोयला और अन्य सामान जब्त किया।

सिगरेट और तंबाकू अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21(क), 21(ख), 4(क) सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के तहत अपराध दर्ज किया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी राठौर ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और तंबाकू बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि शहर में कई जगह युवाओं को आकर्षित करने के लिए कैफे और दुकानों में अवैध रूप से हुक्का और तंबाकू युक्त फ्लेवर बेचे जा रहे हैं।

ऐसे स्थलों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है ताकि युवाओं को नशे की लत से दूर रखा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074317
Views Today : 823
Views Last 7 days : 5354
Views Last 30 days : 9680
Total views : 101880
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.